बॉलीवुड में आपने बहुत सी ऐसी फिल्में देखी होंगी जहां हीरो हीरोइन को प्यार हो जाता है लेकिन घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ रहते हैं। वहीं जब समाज और परिवार प्यार करने वाले दो दिलों को अलग करना चाहते हैं तो फिर दोनो घर से भाग जाते हैं। ऐसी प्रेम कहानियां सुनकर लगता है कि ये सिर्फ फिल्मों में होती है लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी रहें जिन्होंने हकीकत में समाज और परिवार से अपने प्यार के लिए बगावत की और फिर शादी रचाई। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मी लगने वाली असली कहानी के बारे में।
कहानी फिल्मी है, जब प्यार के लिए घर और समाज से लड़ बैठे ये बॉलीवुड सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान-रीना दत्ता
आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी के बारे में बहुत सी बातें दर्शक नहीं जान पाते हैं। आज आमिर भले ही किरण के साथ खुश हों लेकिन एक वक्त वो रीना के प्यार में पागल थे। रीना आमिर के पड़ोस में रहती थीं और दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि अलग अलग धर्म होने के कारण उनकी शादी समाज और परिवार को स्वीकार नहीं थी। ऐसे में एक दिन आमिर चुपके से रीना को लेकर फरार हो गए और दोनो ने शादी कर ली। बाद में उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया। हालांकि 16 साल बाद दोनों अलग हो गए और आमिर की जिंदगी में किरण आ गईं।
शशि कपूर- जेनिफर केंडल
कपूर खानदान के प्रतिभावान बेटे और बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर की प्रेम कहानी भी बिल्कुल फिल्मी रही। शशि को थिएटर में काम करना काफी पसंद था और वहीं उनकी मुलाकात विदेशी कलाकार जेनिफर केंडल से हुई थी। शशि बेहद शर्मिले शख्स थे लेकिन जेनिफर को देखते ही उन्हें प्यार का एहसास हो गया था। वो जानते थे कि उनके पिता इस रिश्ते को कभी मंजूर नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने परिवार और जमाने की परवाह ना करते हुए जेनिफर से शादी कर ली थी।
शक्ति कपूर-शिवांगी कपूर
बॉलीवुड के खलनायक शक्ति कपूर ने भी परिवार से लड़कर शिवांगी से शादी की थी। साल 1980 से 1982 तक शक्ति ने पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी को डेट किया था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उनके घरवाले नहीं तैयार थे। हालांकि दोनों ने इस बात की परवाह नहीं कि भागकर शादी कर ली।
भाग्यश्री-हिमालय दास
मैंने प्यार किया से लोगों के दिल में घर बनाने वाली भाग्यश्री जब अचानक फिल्मों से दूर हो गई तो हर कोई हैरान रह गया था। भाग्यश्री ने हिमालय दास से 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी। बताया जाता है कि उनके माता पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे इसके बावजूद उनके खिलाफ जाकर भाग्यश्री ने शादी की थी। यही वजह थी कि वो फिल्मों से भी एकाएक दूर हो गईं थीं।