देश में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है और मनोरंजन जगत से भी सितारों के संक्रमित होने की खबर आ रही है। वहीं 'शक्तिमान' शो के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश खन्ना का निधन हो गया। सतीश खन्ना का कोरोना संक्रमण से जुड़ी परेशानियों के बाद आए हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो 84 साल के थे।
पांच खबरें: मुकेश खन्ना के भाई का निधन और रेणुका शहाणे परिवार समेत हुईं कोरोना संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय देश और दुनिया कोरोना जैसी भयानक महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं रह गया है जो इसके प्रकोप से बच पाया हो। इस खतरनाक वायरस का दुष्प्रभाव हर जगह हर स्थिति में पड़ा है। मनोरंजन जगत और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। उत्तर से लेकर दक्षिण सिनेमा तक इन दिनों मानों किसी बुरी नजर का साया पड़ गया हो। हर जगह से कोई न कोई बुरी खबर सामने आ ही है। कभी किसी के कोरोना पॉजिटिव होने की तो कभी किसी के निधन की। अभी हाल ही में तमिल एक्टर विवेक के निधन की खबर ने दर्शकों को निराश किया। अब अनुपम खेर ने जानकारी दी है कि उनके टैलेंटेड मेकअप आर्टिस्ट का भी निधन हो गया है।
अनुपम खेर को मनमोहन सिंह बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट का निधन, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर जताया शोक
बीते दिनों कई सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं और अभी भी ये सिलसिला थम नहीं रहा है। कई स्टार्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं और अब एक्ट्रेस रेणुका शहाणे और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता और उनके पति आशुतोष राणा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हैरानी की बात ये है कि आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।
आशुतोष राणा के बाद रेणुका शहाणे और उनके बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित, घर में हुए आइसोलेट
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को अब एक साल होने जा रहा है। इसको लेकर कई एंगल से जांच हुई, जो अब तक जारी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया था। इस चार्जशीट को लेकर एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी की तारीफ की है।
सुशांत केस में कोर्ट ने की एनसीबी द्वारा दाखिल चार्जशीट की तारीफ, रिया समेत 33 लोगों को बनाया गया था आरोपी
देशभर में लगातार कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को परेशान करके रख दिया है। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए समीक्षा बैठक भी की। पीएम नरेंद्र मोदी की इस समीक्षा बैठक के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनकी तारीफ की है।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पीएम मोदी के सपोर्ट में आईं कंगना रणौत, कहा-आप अंधेरे को हराने में विजयी हो...