फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पंकज त्रिपाठी ने सरेआम किया बिहार का लौंडा नाच, द कपिल शर्मा शो का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल

Mon, 19 Apr 2021 07:40 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 19 Apr 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
When Pankaj Tripathi publicly performed Bihar's Launda dance, The Kapil Sharma Show video goes viral
पंकज त्रिपाठी - फोटो : पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अभिनय से अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। बेहतरीन अदाकारी करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी आज घर-घर में जाना पहचाना नाम हैं। वेबसीरिज 'मिर्ज़ापुर' हो या फिर फिल्म 'लूडो', पंकज की एक्टिंग कुछ ऐसी होती है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें ही नहीं हटा पाते हैं। बिहार के गोपालगंज जिले से संबंध रखने वाले पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। 

When Pankaj Tripathi publicly performed Bihar's Launda dance, The Kapil Sharma Show video goes viral
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कई सालों तक थियेटर किया था जहां वो बिहार का प्रसिद्ध लौंडा नाच भी करते थे। इसी बीच पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो कपिल शर्मा शो पर का है। यहां वह अपनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे तब कपिल शर्मा के अनुरोध पर उन्होंने लौंडा नाच किया था।

When Pankaj Tripathi publicly performed Bihar's Launda dance, The Kapil Sharma Show video goes viral
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यहां बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने पंकज त्रिपाठी से कहा था, 'इन्होंने थियेटर बहुत किया है। एक पार्टिकुलर डांस होता है जो मैंने पांच-छह साल पहले इन्हें करते देखा था।' इस पर पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'मैं जिस इलाके से आता हूं, पूर्वांचल, वहां लड़के लड़की बनकर नाचते हैं। वहीं मैंने भी सिख लिया।' उनकी बात पर कपिल हंसते हुए बोले, 'मतलब हम भी पूर्वांचल में आते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Pankaj Tripathi publicly performed Bihar's Launda dance, The Kapil Sharma Show video goes viral
पंकज त्रिपाठी - फोटो : file photo

इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने कोट के ऊपर से दुपट्टा लपेटा और बोले, ‘जगजीत सिंह की गजल है, बहुत सालों पहले मैंने किया था थियेटर में, सम्मान के साथ करना चाहूंगा।' पंकज त्रिपाठी ने जगजीत सिंह के मशहूर गजल ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो’ पर जो लौंडा नाच किया, उसने सभी लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
When Pankaj Tripathi publicly performed Bihar's Launda dance, The Kapil Sharma Show video goes viral
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। एक्टर इंडस्ट्री में आने से पहले किसानी भी करते थे। आज भले ही पंकज त्रिपाठी लाखों में कमाई करते हैं। लेकिन इतने बड़े स्टार बनने के बाद आज भी पंकज त्रिपाठी अपनी मिट्टी से जुड़े हैं। एक्टर ने एक बार बताया था कि एक वक्त था जब 600 रुपए के चक्कर में वह सारी सारी रात खेतों में ही काटते थे। 600 रुपए किसान के लिए बहुत ज्यादा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed