फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi: जोकर वाले बयान पर हुई आलोचना के बाद अरशद ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

Sun, 29 Sep 2024 07:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Sep 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi Breaks silence on his Joker Remark on Kalki 2898 Ad actor Prabhas
अरशद वारसी, प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम- अरशद वारसी, प्रभास

निर्देशक नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 ए़डी में प्रभास के अभिनय की समीक्षा के बाद अरशद वारसी को कई लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। अभिनेता के 'जोकर' वाले बयान के बाद  प्रभास उन पर भड़क पड़े थे। हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में अरशद ने प्रभास के बारे में की गई टिप्पणी के बाद उस पर आने वाली ऑनलाइन प्रतिक्रिया के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी।

Arshad Warsi Breaks silence on his Joker Remark on Kalki 2898 Ad actor Prabhas
अरशद वारसी-कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

अरशद ने कहा कि उनकी टिप्पणी कल्कि 2898 एडी में प्रभास के किरदार भैरव के बारे में थी, न कि व्यक्ति के बारे में। इस दौरान उन्होंने प्रभास को एक शानदार अभिनेता भी करार दिया। उन्होंने कहा, "हर किसी का अपना देखने का तरीका होता है। मैंने किरदार के बारे में बात की थी न कि व्यक्ति के बारे में। वह एक शानदार अभिनेता हैं और उन्होंने खुद को बार-बार साबित किया है। यह हम सब जानते हैं। जब हम एक अच्छे अभिनेता को एक बुरा किरदार देते हैं, तो यह दर्शकों के लिए दिल तोड़ने वाला होता है।" 

Arshad Warsi Breaks silence on his Joker Remark on Kalki 2898 Ad actor Prabhas
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi

इसके अलावा, अरशद ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अलग-अलग भाषाओं की इंडस्ट्री एक साथ मिलकर फिल्में बना रही हैं। उन्होंने कहा, "भाषा की बाधाएं  पहले ही दूर हो जानी चाहिए थी। मुझे वाकई गुस्सा आता है जब कोई बॉलीवुड या टॉलीवुड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है। मैंने कई लोगों को कई बार सही किया है, मैंने उन्हें बताया कि यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री है।"  उन्होंने आगे कहा, "हम सभी इस इंडस्ट्री में एक साथ हैं। मेरी प्रतिस्पर्धा एक-दूसरे से नहीं बल्कि बाकी दुनिया से है। जब मैं एक दिन फिल्म निर्देशित करूंगा, तो मैं सभी को कास्ट करना चाहूंगा, चाहे वे किसी भी इंडस्ट्री से क्यों न हों। भाषा मायने नहीं रखती।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Breaks silence on his Joker Remark on Kalki 2898 Ad actor Prabhas
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

पिछले महीने अनफिल्टर्ड बाय समदिश पॉडकास्ट के एक एपिसोड में जब अरशद से पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार कौन सी खराब फिल्म देखी थी। इस पर उन्होंने कल्कि 2898 एडी का नाम लिया था। अरशद ने पैन-इंडिया फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म में प्रभास 'जोकर' की तरह लग रहे थे।

विज्ञापन
Arshad Warsi Breaks silence on his Joker Remark on Kalki 2898 Ad actor Prabhas
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उनकी टिप्पणी के बाद अभिनेता नानी , सुधीर बाबू और निर्देशक अजय भूपति सहित तेलुगु फिल्म बिरादरी के सदस्यों ने अरशद की आलोचना करते हुए कहा  था कि उन्हें अपने शब्दों का चयन बेहतर ढंग से करना चाहिए।
Devara Day 2 Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, कलेक्शन में पचास फीसदी से ज्यादा की कमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed