अरशद वारसी ने हाल ही में वेब सीरीज 'असुर 2' में अपने दमदार अभिनय के लिए सुर्खियां बटोरीं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आज भी दर्शक अरशद के अभिनय की खूब सराहना करते हैं। ‘असुर 2’ की सफलता के बाद अरशद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें बिना कोई जानकारी दिए एक प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Arshad Warsi: 'मुझे लगा कि गलती कर दी', बगैर जानकारी दिए प्रोजेक्ट से निकाले जाने पर बोले अरशद वारसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित करने वाले अभिनेता अरशद वारसी ने ‘असुर 2’ में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। अभिनेता इस बात से खुश हैं कि आखिरकार वह एक कॉमिक अभिनेता की छवि को तोड़ने में सफल रहे है और लोग उन्हें गंभीर भूमिकाओं में स्वीकार कर रहे हैं।
Jawan Song Reshoot: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का गाना होगा रीशूट? दुबई में छह दिन तक लगेगा सेट
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अरशद ने बॉलीवुड में अपनी लंबी यात्रा के बारे में बात की और बताया कि काफी समय तक लोग उन्हें कॉमेडी रोल के लिए पसंद करते थे, लेकिन उन्हें अपनी यह छवि तोड़नी थी। इसलिए आगे चलकर उन्होंने जॉली एलएलबी में एक गंभीर वकील की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अरशद को उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए अवॉर्ड भी दिया गया था।
Sooraj Pancholi: किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे सूरज पंचोली, डॉक्यूमेंट्री के प्रति दिखाई दिलचस्पी
अरशद ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह चाहते हैं कि उनकी जोड़ी उनकी उम्र के करीब की महिला कलाकारों के साथ हो। वह उम्र के अनुरूप भूमिकाएं करने पर जोर देना चाहते हैं। अरशद ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। यह कठिन होता है जब आप किसी वृद्ध पुरुष को एक छोटी लड़की के साथ देखते हैं। यह थोड़ा अजीब लगता है। जब तक कि आप शाहरुख खान की तरह अच्छे दिखने वाले एक्टर न हों।’
BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' को मिला एक्सटेंशन, जानें और कितने दिन देख सकेंगे सलमान का यह शो
आगे इंटरव्यू में अरशद ने इस बात का भी खुलासा किया कि हाल ही में, उन्हें बिना कोई जानकारी दिए एक प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया और जब उन्होंने मेकर्स से इस बारे में पूछा तो उन्होंने यह वजह बताई कि सेट का माहौल अभिनेता के लिए ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। अरशद ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन इससे मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं आई है क्योंकि मैं हमेशा चीजों के अच्छे पक्ष को देखता हूं। मुझे हमेशा लगता है कि यह इस तरह से बेहतर है।'