बॉलीवुड की इन फिल्मों को मिल चुकी करणी सेना की धमकी, इस एक्ट्रेस ने तो दिया था मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणी सेना तब सुर्खियों में आई जब 2008 में फिल्म जोधा अकबर के प्रदर्शन के दौरान इसके सदस्यों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। करणी सेना के सदस्यों ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को धमकी दी थी। विरोध को देखते हुए जोधा अकबर को राजस्थान में नहीं रिलीज किया गया था।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध करने वाली करणी सेना ने फिल्म को बैन कराने के लिए देशव्यापी आन्दोलन किया था। राजस्थान में जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी उस वक्त करणी सेना ने सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की थी। यही नहीं करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना ने तो दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी तक दी थी। विरोध को देखते हुए फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया। जिसके बाद ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी।
साल 2013 में करणी सेना ने जोधा अकबर टीवी सीरियल के विरोध में मोर्चे निकाले और आरोप लगाया कि इस सीरियल में इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर साहित्य उत्सव में जब एकता कपूर मंच पर चर्चा में भाग ले रही थीं, तब करणी सेना के सदस्यों ने विरोध किया था।
करणी सेना के निशाने पर कंगना रनौत भी आ चुकी हैं जब उनकी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी रिलीज हुई थी। करणी सेना ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है। कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा था, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। हमने करणी सेना को भी जानकारी दी है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी।'