आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्टिकल 15' फिल्म 28 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में वैसे तो कई स्टार्स पहुंचे लेकिन सबकी निगाहे उस वक्त जा रुकीं जब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) स्क्रीनिंग पर पहुंचे। तस्वीरों में आयुष्मान खुराना किंग खान को गले लगाते हुए दिखे।
'आर्टिकल 15' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सितारे, शाहरुख खान के इस अंदाज ने जीता दिल, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आर्टिकल 15' की स्क्रीनिंग पर किंग खान डेनिम जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। जबकि आयुष्मान खुराना शिमर ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ जींस पहने दिखे। शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल भी नजर आए। विक्की जींस के साथ टी-शर्ट पहने हुए थे।
इसके अलावा एक्ट्रेस कृति खरबंदा, सुनीली शेट्टी, दिव्या दत्ता, तापसी पन्नू, तब्बू, सयानी गुप्ता, टीवी स्टार करण पटेल पत्नी अंकिता भार्गवा भी पहुंचे। इसके साथ ही गुरमीत सिंह और स्वरा भास्कर भी नजर आए। फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान खुराना और शाहरुख खान ने तस्वीरें भी खिंचवाई।
इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से तो हरी झंडी मिल गई है लेकिन उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा फिल्म को बैन करने की मांग की है। यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन दिया है। ब्राह्मण महासभा का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को गलत ढंग से दर्शाया गया है तथा ब्राह्मणों को घोर जातिवादी, दलितों का शोषण करने वाला दिखाया गया है जो कि गलत है।
आर्टिकल 15 ऐसी पहली फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के विरोध होने पर हाल ही में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का विरोध करने वालों को जवाब देते हुए एक ओपन लेटर लिखा। अनुभव सिन्हा ने लेटर में लिखा है, 'देश के सभी ब्राह्मण संगठनों को मेरा नमस्कार। साथ ही करणी सेना को भी। साथ ही मैं इस पत्र के माध्यम से आप के उन सभी सदस्यों को क्षमा भी करता हूं जिन्होंने असहमति और विरोध की मर्यादाओं का उल्लंघन किया। मेरी हत्या या मेरी बहनों और मेरी दिवंगत मां के बलात्कार की धमकियों से संवाद नहीं हो सकता।'
An open letter to all offended from my film's trailer #ARTICLE15 pic.twitter.com/LE8QTjpkLx