{"_id":"5d49510c8ebc3e6ce97eb59e","slug":"article-370-here-bollywood-actors-their-roots-in-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये 5 सितारे, एक तो है पटौदी खानदान का दामाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये 5 सितारे, एक तो है पटौदी खानदान का दामाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
anupam kher, kunal khemu, manav kaul
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। बॉलीवुड और टीवी के कई सेलिब्रिटीज ने इस मुद्दे को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसे कौन से वो 5 सेलिब्रिटीज हैं जिनका संबंध जम्मू-कश्मीर से है।
2 of 6
ekta kaul
- फोटो : Twitter
सीरियल मेरे अंगने में फेम एक्ट्रेस एकता कौल एक कश्मीरी हैं, उन्होंने नॉन कश्मीरी एक्टर सुमीत व्यास से शादी की है जिसके बाद से उन्हें नॉन कश्मीरी घोषित कर दिया गया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद एकता ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मुझे पापा ने सुबह उठाया और कहा, जल्दी टीवी देखो। मैं ये देखकर बहुत खुश हूं, एक बार फिर ये मेरा राज्य है। सरकार के फैसले के बाद हम जश्न मना रहे हैं।'
3 of 6
sanjay suri
- फोटो : social media
फिल्म प्यार में कभी-कभी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले संजय सूरी का जन्म श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी के 19 साल वहीं बिताएं। संजय के पिता की मौत एक आतंकी हमले में हो गई थी जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया था। संजय सूरी ने सॉरी भाई, होम डिलीवरी, इंसाफ, पिंजर, दिल विल प्यार व्यार और तेरा जादू चल गया जैसी फिल्में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kunal khemu
- फोटो : social media
पटौदी खानदान के दामाद कुणाल खेमू का जन्म श्रीनगर में हुआ। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कुणाल का फिल्मी करियर ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। कुणाल ने साल 2015 में शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से 2015 में शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
anupam kher
- फोटो : file photo
अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित हैं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अनुपम खेर ने कहा, 'आज का दिन हमारे भारत के इतिहास में जाना जाएगा। अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा हटा दिया गया है। एक कश्मीरी होने के नाते अपनी आंखों के सामने ऐसा होते देखना मेरे लिए इमोशनल और पावरफुल है। 370 एक कैंसर था, जिसका अब जाकर इलाज किया गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।