{"_id":"5afcee674f1c1bd9408b5e17","slug":"arun-vijay-joined-the-sets-of-prabhas-saaho-in-abu-dhabi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बड़े स्टार ने प्रभास की फिल्म 'साहो' में ली एंट्री, फैंस की दोगुनी हुई एक्साइटमेंट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बड़े स्टार ने प्रभास की फिल्म 'साहो' में ली एंट्री, फैंस की दोगुनी हुई एक्साइटमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और 'बाहुबली' प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' एक बार फिर से चर्चा में है। हाल ही में उनकी इस फिल्म में एक और बड़े एक्टर की एंट्री हुई है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग अबु धाबी में चली रही है। इस बीच फिल्म के सेट पर नए सुपरस्टार की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया है साथ ही 'साहो' देखने की एक्टाइटमेंट को बढ़ा दिया है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'साहो' के सेट पर साउथ सुपरस्टार अरुण विजय भी नजर आए हैं। इतना ही नहीं वह फिल्म के जुड़े कुछ सीन और स्टंट करते भी दिखाई दिए हैं। 'साहो' के दर्शकों को जब से यह पता चला है कि फिल्म में प्रभास के साथ एक्टर अरुण विजय भी नजर आएंगे, तब से दर्शकों के बीच फिल्म की एक्साइमेंट बढ़ गई है। वहीं अरुण विजय ने फिल्म को लेकर मीडिया से भी बात की है।
'साहो' के सेट पर मीडिया से बात करते हुए अरुण विजय ने केवल यही कहा कि वह फिल्म में किसी भी तरह का नेगेटिव रोल नहीं निभा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के बारे में ज्यादा बात करने से मना कर दिया है। फिलहाल फिल्म 'साहो' में अरुण विजय का कितना रोल होगा इस पर सस्पेंस बरकरार है।
Joined the sets of #SAAHO... #abudhabi #Prabhas pic.twitter.com/TEYQRtEiET
— ArunVijay (@arunvijayno1) May 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'साहो' की शूटिंग के बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल से चल रही है। अभी तक केवल फिल्म का हैदराबाद शेड्यूल पूरा हुआ है। फिल्म के कुछ स्टंट सीन को अबु धाबी में शूट किया जा रहा है। फिल्म का फर्स्ट लुक पिछले साल प्रभास के जन्मदिन यानी 23 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। जिसे प्रभास फैंस ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म 'साहो' में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। यह श्रद्धा की पहली तेलुगु फिल्म है। इनके अलावा फिल्म में नील नीतिन मुकेश, एवलिन शर्मा और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।