{"_id":"5afcfc234f1c1bdc408b5e27","slug":"sonam-kapoor-answers-trollers-on-being-trolled-for-adding-ahuja-as-a-surname","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति का नाम जोड़ने पर ट्रोल हुई थीं सोनम कपूर, अब ट्रोलर्स से पूछा ऐसा सवाल जानकर हिल जाएंगे आप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति का नाम जोड़ने पर ट्रोल हुई थीं सोनम कपूर, अब ट्रोलर्स से पूछा ऐसा सवाल जानकर हिल जाएंगे आप
Thu, 17 May 2018 09:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में शुमार हो गई है। इन दोनों की शादी ने न केवल सुर्खियां बटोरी बल्कि सोनम का बिंदास लुक भी लोगों को खूब पसंद आया। शादी के कुछ घंटों बाद ही सोनम ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं जिसकी वजह सोनम का सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ पति के सरनेम को जोड़ना था। अब इस मुद्दे पर सोनम ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 of 5
Sonam Kapoor
शादी के महज कुछ घंटे बाद ही सोनम कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर दिया था। सोनम का इस तरह से नाम बदलना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 of 5
सोनम कपूर
लोगों ने कहा कि आखिर सोनम उसी रिवाज को क्यों अपना रही हैं जिसमें शादी के बाद लड़की को अपना नाम बदलना पड़ता है। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने सोनम से एक ऐसा सवाल किया जिसे पढ़कर शायद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। न्यूलीवेड से कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या शादी के बाद आनंद भी अपना सरनेम बदलेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनम कपूर
इन सभी सवालों को दरकिनार करके सोनम कांस पहुंचीं। इस बीच उन्होंने मीडिया के सामने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। सोनम ने कहा - 'मैं आनंद के साथ काफी समय से हूं। मुझे यह फैसला लेना में थोड़ा समय जरूर लगा। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप अपना नाम बदलना चाहती हैं या फिर नहीं।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
इसके साथ ही सोनम ने कहा - 'अगर लोग नारीवाद का मतलब नहीं जानते हैं तो उन्हें पहले इस शब्द का अर्थ जानना चाहिए।' इसके साथ ही सोनम ने ट्रोलर्स से सवाल पूछते हुए कहा कि 'लोगों को कैसे पता कि आनंद अपना सरनेम बदलेंगे या नहीं ?' आपको बता दें, 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में सोनम कपूर के लुक को खूब पसंद किया गया था। सोनम और आनंद की शादी 8 मई को सिख रीति-रिवाज से मुंबई में हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।