हर कलाकार का अपना यूट्यूब चैनल है। वह अपने प्रशंसकों से ना सिर्फ यूट्यूब चैनल और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफ्राम के जरिए जुड़े रहते हैं। कई गायकों का भी अपना खुद का यूट्यूब पर म्यूजिक चैनल भी है। दूसरे म्यूजिक कंपनी के लिए वह गाते हैं, समय समय अपने यूट्यूब चैनल के लिए भी गाते रहते हैं। भोजपुरी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू ने अपने यूट्यूब चैनल कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड पर अपना नया म्यूजिक वीडियो यार कठूआत दिसंबर में रिलीज किया है। इस गीत को अरविंद अकेला कल्लू ने शिवानी सिंह के साथ गाया है।
Bhojpuri Video : सहालग में आया कल्लू का नया म्यूजिक वीडियो, सर्दी के मौसम का वास्ता और निशाने पर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के साथ साथ शादी का भी मौसम शुरू हो गया हैं। अरविंद अकेला कल्लू का म्यूजिक वीडियो यार कठूआई दिसंबर इसी विषय पर आधरित है। यह गाना अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता पर फिल्माया भी गया है। अल्बम की नायिका नायक से कहती हैं, 'गांव के बगल में शादी तय हो गइल बा। नायक कहता, यार कठूआत दिसंबर मे बाटी और तू भतार के संग कोहबर में सुतबु, हम त तोहरा से दूर रहब और तू दूध में हल्दी मिलाके पियबु। इस म्यूजिक वीडियो में नायिका की शादी तय होने के बाद नायक की तड़प को दिखाया गया है।
Fighter Teaser: 'लॉक्ड, लोडेड, रेडी टू ड्रॉप...'! इस दिन रिलीज होगा ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का टीजर
म्यूजिक वीडियो 'यार कठूआत दिसंबर' रिलीज होते ही अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह के गायिकी को खूब पसंद किया जा रहा है वहीं म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता के बीच केमेस्ट्री भी खूब जम रही है।
Operation Valentine: रिलीज डेट से आगे बढ़ी 'ऑपरेशन वैलेंटाइन', जानें कब वरुण-मानुषी लगाएंगे देशभक्ति का तड़का
इस म्यूजिक वीडियो के बारे में अरविंद अकेला कल्लू कहते हैं, 'सर्दी का मौसम है, तो हमने यह गाना उसी अनुसार बनाया है. लोकगीत और भोजपुरी संस्कृति में ये सदियों से होता आ रहा है कि समय और त्यौहार के अनुसार गाने बनाए जाते हैं। मैंने भी उसी परंपरा को ध्यान में रखकर इस गीत को बनाया है।'
अरविंद अकेला कल्लू कहते हैं, 'मेरी हमेशा कोशिश रहती हैं कि भारत में त्योहारों को ध्यान में रखकर ऐसा गीत बनाऊं जो मेरे फैंस को खूब पसंद आए। मैने इसी लिए अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोला है ताकि समय समय गाने बना सकूं। अपने मेरे फैंस ने मेरे सभी गानों को खूब पसंद किया है। उम्मीद हैं कि मेरे इस गीत को भी दर्शक अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे। फिल्म के गीत हो या फिर अल्बम के मेरी कोशिश यही रहती है कि अपने फैन्स को ध्यान में रखकर गाने बनाऊं।
Chamak Music: छह एपिसोड, 28 गाने, ‘चमक’ के म्यूजिक लॉन्च में जमीं पर उतरे संगीत सितारे