{"_id":"5ad05d834f1c1bc93d8b4f49","slug":"arvind-akela-kallu-starrer-film-awara-balam-trailer-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी 'आवारा बलम' आ गया सामने, देखिए जब ट्रेलर ऐसा धमाल है तो फिल्म कैसी होगी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी 'आवारा बलम' आ गया सामने, देखिए जब ट्रेलर ऐसा धमाल है तो फिल्म कैसी होगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीजर के बाद भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘आवारा बलम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का शानदार एक्शन और रोमांस दर्शकों का दिल जीत लेगा। इसमें कल्लू तनुश्री और प्रियंका पंडित के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। कल्लू की यह अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है। इससे पहले कल्लू को उनके फैंस इतने एक्शन अंदाज में नहीं देखा है।
2 of 4
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर भोजपुरी दर्शक ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और सिंगर के लिए फेमस अरविंद अकेला कल्लू के फैंस ट्रेलर को देखने के बाद काफी उत्साहित हैं। फिल्म में राजेश पांडेय द्वारा लिखे गए दमदार डायलॉग दर्शकों का दिल जीत लेंगे।
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
एक्शन और रोमांस के तड़के से भरपूर ‘आवारा बलम’ फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय का कहना है कि 'फिल्म में डांस, रोमांस और एक्शन की भरमार है। साथ ही पारिवारिक मूल्यों का भी खासा ख्याल रखा गया है। यह भोजपुरी सिनेमा के हक में है कि ऐसी फिल्में बन रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनेता कल्लू ने कहा है कि इस साल भोजपुरी सिनेमा में आए बदलाव का असर 'आवारा बलम' में भी दिखेगा। फिल्म के निर्माता निशिकांत झा ने कहा,‘इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तभी लोग फिल्म का ट्रेलर पसंद कर रहे हैं। फिल्म के जल्द रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।