{"_id":"61001c418ebc3e42f67d7f91","slug":"arvind-shrivastav-bank-accounts-freezed-with-around-rs-6-cr-balance-in-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra Case: सीज हुआ अरविंद श्रीवास्तव का बैंक अकाउंट, खाते में जमा थे छह करोड़ रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra Case: सीज हुआ अरविंद श्रीवास्तव का बैंक अकाउंट, खाते में जमा थे छह करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पोर्नोग्राफी मामले में जुड़े बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। राज कुंद्रा के विशेष व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा शख्स अरविंद श्रीवास्तव का नाम सामने आने के बाद छानबीन तेज हो गई है। अब खबर है कि आरोपी अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुबंई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया है कि आरोपी अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए, जिनमें करीब छह करोड़ रुपये जमा थे। उन्होंने मुंबई पुलिस को लिखा है, खातों को फ्रीज करने का अनुरोध किया है, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले पेश होने और जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
बता दें कि हाल ही में अश्लील फिल्म मामले के संबंध में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारतीय स्टेट बैंक को कानपुर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के दो स्टेट बैंक खातों को जब्त करने का निर्देश दिया था। एसबीआई के अधिकारियों ने कहा था कि इन दोनों बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा किए गए थे।
Trending Videos
2 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज कुंद्रा ने फरवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसी दौरान हॉटशॉट्स नाम का एप डेवलप कराया। बताते हैं कि इस एप को डेवलप करने में अरविंद ने मदद की थी। कुंद्रा की कंपनी फ्लिज मूवीज की कमाई का हिस्सा शहर के श्यामनगर निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में सीधे आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अरविंद राज कुंद्रा के राजदारों में से एक है। यही वजह है कि महज 20 महीने में हर्षिता का बैंक खाता लखपति से करोड़पति हो गया। अमर उजाला के पास फ्लिज मूवीज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड और अरविंद कुमार श्रीवास्तव की ओर से भेजी गई हर रकम के साक्ष्य हैं। 10 जनवरी 2008 को यह हर्षिता और उनकी मां के नाम से ज्वाइंट एकाउंट हो गया। उस वक्त इनके खाते में महज 20 हजार रुपये थे। मई 2019 से फरवरी 2021 के बीच इनके खाते में दो करोड़ रुपये से अधिक रकम पहुंची।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अरविंद ने वर्ष 2021 में जनवरी और फरवरी में आठ बार में कुल 95 लाख रुपये पत्नी के खाते में जमा कराए। इनमें से एक जनवरी को सात लाख, दो जनवरी को 15 लाख, पांच जनवरी को 10 लाख, एक फरवरी को सात लाख, आठ फरवरी 13 लाख, नौ फरवरी को 15 लाख, 10 फरवरी को 13 लाख, 11 फरवरी को 15 लाख रुपये जमा हुए। अचानक से खाते में पैसा ओवरफ्लो हुआ तो क्राइम ब्रांच के अनुरोध पर बैंक ने खाते में ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी। वर्तमान में इस खाते में दो करोड़ 36 लाख एक हजार 620 रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार अरविंद श्रीवास्तव के जरिये कुल 6.50 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इसमें से करीब तीन करोड़ रुपये परिवारीजनों को भेजे गए हैं। पत्नी और पिता के खातों में भेजी गई रकम का लिंक तो मिल गया, लेकिन अन्य खातों में भेजी गई रकम की पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।