कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके को कृति ने अपनी फिल्म मिमी के जरिए और भी खास बना दिया है। कृति सेनन ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी से चार चांद लगा दिए हैं। वैसे तो बॉलीवुड में कृति ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था। अभिनेत्री के इस खास मौके पर लगभग सभी फिल्मी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी. लेकिन साउथ सुपरस्टार प्रभास ने उन्हें बेहद स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. अभिनेता ने कृति की एक सुंदर तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो, कृति सेनन.आप जो आदिपुरुष के सेट पर लेकर (एनर्जी लेकर) आते हो वो बेशकीमती है।'
कृति सेनन जन्मदिन: सुपरस्टार प्रभास ने इस अंदाज में 'सीता' को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
कृति सैनन फिल्म 'आदिपुरुष' में देवी सीता का किरदार निभाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें ‘आदिपुरुष’ में देवी सीता का किरदार निभाने के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का एहसास है और इस बात से टीम भी भलीभांति परिचित है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और इसमें प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे।
बता दें कि कृति सेनन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री ली है। लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में ही अपनी करियर बनाना बेहतर समझा। हीरोपंती से पहले कृति सेनन ने Nenokkadine नाम की तेलुगू फिल्म में काम किया था। उसके बाद कृति ने बॉलीवुड का रुख किया और वापस कभी मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता।
इसके बाद कृति सेनन ने रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े सितारे थे। इसके बाद वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म राब्ता में नजर आईं। फिल्म बरेली की बर्फी के लिए कृति को बहुत सराहना मिली। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग, पंकज त्रिपाठी संग केमिस्ट्री, आयुष्मान खुराना संग रोमांस और सीमा पाहवा संग नोकझोंक सभी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने स्त्री और कलंक जैसी फिल्मों में भी स्पेशल रोल निभाया है।
आदिपुरुष के अलावा कृति सेनन, वरुण धवन संग एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दोनों फिल्म भेड़िया में काम कर रहे हैं। फिल्म गणपत में हीरोपंती वाली टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी भी दोबारा पर्दे पर नजर आने को तैयार है। साथ ही कृति बच्चन पांडे और मिमी नाम की फिल्मों का हिस्सा भी हैं।