पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। दरअसल, अब भी अभिनेत्री मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं और उनसे आगे भी पूछताछ हो सकती है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को गवाह बनाया जा रहा है। वहीं, आरोपी अरविंद श्रीवास्तव की भी जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक सामने आए सभी बैंक खातों की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर्स की नियुक्ति हुई है।
Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली क्लीन चिट, दोबारा पूछताछ कर सकती है क्राइम ब्रांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। पुलिस के मुताबिक जब फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। उस दौरान राज कुंद्रा ने तुरंत अपना फोन बदल दिया था।
वहीं, पुलिस ने आरोपी अरविंद श्रीवास्तव यानी यश ठाकुर के एकाउंट फ्रीज कर दिये हैं, जिनमें छह करोड़ की रकम थी। अरविंद ने मुंबई पुलिस को लिखकर इन खातों को मुक्त करने की गुज़ारिश की थी, मगर पुलिस ने पहले मुंबई आकर जांच में सहयोग करने की बात कही है।