{"_id":"58fdb6f14f1c1b9f65c0c0b2","slug":"arya-babbar-son-of-raj-babbar-turned-author-bollywood-flop-star-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 सालों की मशक्कत के बाद भी इस हीरो को नहीं मिली सक्सेस, हताश हो बन गया लेखक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 सालों की मशक्कत के बाद भी इस हीरो को नहीं मिली सक्सेस, हताश हो बन गया लेखक
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 25 Apr 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
आर्य बब्बर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स मिल जाएंगे जिन्होंने अपने स्टार पेरेंट्स के बलबूते फिल्मों में कदम तो रखा लेकिन वैसी सफलता नहीं चख पाए जो उनके पेरेंट्स को मिली। ऐसे ही एक एक्टर हैं आर्य बब्बर। बॉलीवुड के पॉपुलर खलनायक और एक्टर रहे राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को पिता के स्टार स्टेट्स की वजह से बॉलीवुड में एंट्री तो मिल गई लेकिन वो अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रैस नहीं कर पाए।
आर्य बब्बर
आर्य बब्बर तकरीबन 15 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने जितनी फिल्में की हैं उनमें फ्लॉप फिल्मों की फेहरिस्त ज्यादा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्में खराब थीं या उनकी कहानी अच्छी नहीं थी इसलिए वो फ्लॉप हो गईं। इसकी वजह एक्टिंग भी हो सकती है।
जरूरी नहीं कि जिस तरह एक डॉक्टर का बेटा डॉक्टर और इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बने वैसे ही एक एक्टर का बेटा एक्टर बने...और अगर बन भी गया तो जरूरी नहीं कि बेटे में भी बाप जैसा एक्टिंग टैलेंट कूट-कूटकर भरा हो।
ये भी पढ़ें - फिल्में ही नहीं कमाई के लिए ये काम भी करते हैं बॉबी देओल

आर्य बब्बर ने वैसे हीरो बनने का सपना देखा था और इसी को देखते हुए उन्होंने डेब्यू भी सोलो लीड के तौर पर फिल्म 'अब के बरस' से किया था जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस अमृता राव नजर आईं। लेकिन इस फिल्म की जैसी हालत हुई उसके बारे में बात ना ही की जाए वो बेहतर है। लेकिन गनीमत की सुपर फ्लॉप डेब्यू के बाद भी आर्य बब्बर को फिल्में मिलती रहीं, लेकिन वो फ्लॉप भी होती रही...और कई बड़ी फिल्में आर्य बब्बर को मिली भीं तो उनमें उन्हें साइड रोल या फिर सेकेंड लीड किरदार थमा दिया गया। कहने को तो आर्य बब्बर के खाते में 'रेडी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसे बढ़िया फिल्में हैं जो हिट रहीं लेकिन उनमें आर्य का साइड रोल दिखा।
ये भी पढ़ें - कभी अक्षय का करियर बनाया था इस हीरोइन ने, अब कर रही समाज सेवा का काम
ये भी पढ़ें - कभी अक्षय का करियर बनाया था इस हीरोइन ने, अब कर रही समाज सेवा का काम
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य बब्बर
आर्य बब्बर ने अपने करियर को बचाने की हर संभव कोशिश की, यहां तक कि पंजाबी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उनका फिल्मी करियर एकदम नीचे आ गया जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री भी उन्हें भूल बैठी। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब उन्हें तीन चार सालों तक फिल्में भी नहीं मिलीं। ऐसे में उन्होंने रियलटी शो 'बिग बॉस' का सहारा भी लिया और सोचा कि शायद इसके बाद वो लाइमलाइट में आ जाएं और फिल्में मिलने लगें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें - शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़
ये भी पढ़ें - शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़
विज्ञापन
आर्य बब्बर-जैसमीन पुरी
आखिरकार फिल्मी करियर से हताश हो आर्य बब्बर को फिल्में छोड़नी पड़ीं और अब वो लेखक बन गए हैं। अभी तक वो दो-तीन नॉवल्स लिख चुके हैं और उनका सपना इसी में अपना करियर बनाना है।
चलिए अब एक्टिंग ही ना सही कम से कम लेखन के फील्ड में ही आर्य नाम कमा रहे हैं, लेकिन दुख है कि जो राज बब्बर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में शुमार किए जाते हैं उनका कोई भी बेटा फिल्मों में नाम नहीं कमा पाया।
ये भी पढ़ें - एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम