{"_id":"5cf0b252bdec22071d1bff95","slug":"aryan-khan-ananya-panday-and-these-starkids-partied-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के बेटे आर्यन, अनन्या, शनाया समेत ये स्टारकिड्स लेट नाइट पार्टी करते दिखे, नहीं दिखीं सुहाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के बेटे आर्यन, अनन्या, शनाया समेत ये स्टारकिड्स लेट नाइट पार्टी करते दिखे, नहीं दिखीं सुहाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 31 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aryan khan, ananya panday
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में सितारे ही नहीं स्टारकिड्स की पॉपुलरिटी भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इनमें से कई स्टारकिड्स ने अभी तक फिल्मों में एंट्री नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या लाखों में है। ऐसे में इनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।
2 of 5
starkids
- फोटो : social media
एक बार फिर से मुंबई में ये स्टार किड्स इकट्ठे हुए। इनमें अनन्या पांडे, आर्यन खान, अहान पांडे और शनाया कपूर पार्टी करते दिखे हालांकि सुहाना खान कहीं नजर नहीं आईं। सुहाना और शनाया कपूर की खास दोस्ती है दोनों अक्सर साथ में देखे जाते हैं।
3 of 5
aryan khan
- फोटो : social media
पार्टी करने आए शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने इस दौरान फंकी स्वेटशर्ट पहन रखा था, साथ ही सिल्वर कलर के शूज कैरी किए। इस दौरान जब आर्यन गाड़ी में बैठे थे तो मीडिया को देखकर वो चेहरा छुपाते हुए नजर आए। आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले ऐसी भी खबरें थीं कि करण जौहर, आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में जब शाहरुख खान से आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते वो फिल्में बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अभी वो इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ananya pandey
- फोटो : social media
अनन्या पांडे ने इसी साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। करण जौहर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अनन्या इसके अलावा फिल्म पति, पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : social media
चंकी पांडे की बेटी ने तो बॉलीवुड में एंट्री कर ली है, अब उनके बेटे अहान भी फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं। खबरों की मानें तो अहान, रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 में नजर आएंगे। वहीं शनाया कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।