फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोज: आर्यन खान के साथ जमकर पार्टी करती थीं अनन्या पांडे, बचपन से हैं करीबी दोस्त

Thu, 21 Oct 2021 07:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 21 Oct 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan and Ananya Pandey's party pictures went viral on social media
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में पकड़ा था, जहां पर वह रेव पार्टी में शामिल थे। शाहरुख अपने बेटे आर्यन को जेल से बाहर निकालने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन अब इस मामले में आर्यन खान की दोस्त व चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम भी आ गया है।



गुरुवार को एनसीबी ने अनन्या पांडे को समन जारी किया, जिसके बाद अनन्या 4 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। इस दौरान एनसीबी ने अनन्या से दो घंटे तक पूछताछ की। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनकी बेटी सुहाना खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में एनसीबी के अधिकारी अनन्या से आर्यन खान और इस केस से जुड़ी कुछ जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं। वहीं, जैसे इस मामले में अनन्या का नाम सामने आया, तो सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में आर्यन और सुहाना से अनन्या की खास दोस्ती देखने को मिल रही है।

Aryan Khan and Ananya Pandey's party pictures went viral on social media
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान और अनन्या बचपन की दोस्त हैं और आर्यन खान के ज्यादातर दोस्त यूएस में हैं। लेकिन आर्यन अनन्या के साथ भी खूबसूरत दोस्ती शेयर करते हैं। अनन्या और आर्यन को अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय करते हुए देखा जा चुका है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं।

Aryan Khan and Ananya Pandey's party pictures went viral on social media
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात ये है कि, आर्यन और अनन्या ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी एक साथ की है। दोनों ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अनन्या ने 2017 में स्कूल पूरा किया था और आर्यन ने 2016 में अपनी स्कूल की शिक्षा खत्म की थी। इसके बाद दोनों ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए विदेश चले गए थे।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan and Ananya Pandey's party pictures went viral on social media
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए कैलिफोर्निया चली गई थीं। यहां पर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अनन्या पांडे ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

विज्ञापन
Aryan Khan and Ananya Pandey's party pictures went viral on social media
आर्यन खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - फोटो : अमर उजाला

आर्यन खान स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में इंग्लैंड चले गए थे। यहां पर उन्होंने सेवेनोक्स स्कूल से अपनी आगे की पढ़ाई की। इसके बाद आर्यन ने 2020 में कैलिफोर्निया के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed