फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान लोगों की भीड़ से टूटा कोर्टरूम का दरवाजा, आज 3 बजे होगी सुनवाई

Wed, 27 Oct 2021 08:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 27 Oct 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
Aryan khan did not get bail hearing will be held today in high court
आर्यन खान ड्रग्स केस : क्रूज ड्रग्स पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया है और हर दिन उससे जुड़ी छोटी बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और 26 अक्तूबर को इस मामले पर सुनवाई हुई। हालांकि कल भी आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई। उसकी जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। इन दिनों हर तरफ सिर्फ शाहरुख के बेटे की ही चर्चा है।



भीड़ से टूटा कोर्टरूम का दरवाजा

इसी बीच कोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल एक तस्वीर में कोर्टरूम का दरवाजा टूटा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान अंदर बाहर इतनी भंयकर भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि कोर्टरूम लोगों से भर गया था। इसके कारण कोर्ट का दरवाजा ही टूट गया। इस केस की सुनवाई एनड्बल्यू साम्ब्रे कर रहे थे और उन्होंने पुलिस द्वारा लोगों को रूम से हटवाने के लिए कुछ  देर के लिए जगह भी छोड़ दी थी।

Aryan khan did not get bail hearing will be held today in high court
आर्यन खान ड्रग्स केस : क्रूज ड्रग्स पार्टी - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट की बिल्डिंग में ये कोर्टरूम पहले फ्लोर पर हैं जहां आर्यन की जमानत याचिका की सुनवाई हो रही थी। इस रूम में वकीलों और मीडिया रिपोर्टर की फौज जमा थी। आर्यन खान का केस नंबर 57  था। वहीं इस याचिका की सुनवाई के लिए कोर्टरूम में भारी भीड़ जमा हो गई थी जिसके बाद जज ने स्टॉफ से कहा कि वह उन वकीलों को बाहर कर दें जिनके मामले ज्यादा गंभीर नहीं हैं।

Aryan khan did not get bail hearing will be held today in high court
आर्यन खान ड्रग्स केस : क्रूज ड्रग्स पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

जज न कहा कि इस भीड़ के चलते कोरोना के नियम भी नहीं माने जा रहे हैं। इसके बाद बहुत से वकीलों और मीडिया रिपोर्टर को बाहर कर दिया गया है। शाम को चार बजे लोगों की भारी भीड़ कोर्ट में इक्ट्ठा हो गई थी और ऐसा लगा कि आर्यन के वकील मुकुल रहतोगी को कई बार शोर के कारण अपनी दलीलें पेश करने में कठिनाई हुई। इसके बाद कोर्टरूम का दरवाजा भी टूट गया जिसे आज की सुनवाई के लिए ठीक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan khan did not get bail hearing will be held today in high court
आर्यन खान ड्रग्स केस : क्रूज ड्रग्स पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान 18 दिन से जेल की हवा खा रहा है। इस मामले में आर्यन 8 अक्तूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। उस पर NDPS कानून के तहत ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने का आरोप है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी की दलीलें कल पूरी हो गईं। अपनी दलीलों में मुकुल रोहतगी ने ये साफ किया कि उन्हें एनसीबी या अभियोजन पक्ष से किसी से भी कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा हम यहां खड़े हैं और मुझे लगता है ये जमानत का एक उपयुक्त मामला है। मुकुल रोहतगी ने साथ ही कहा कि मुझे बेतुके विवाद से कोई सरोकार नहीं है। 

विज्ञापन
Aryan khan did not get bail hearing will be held today in high court
आर्यन खान ड्रग्स केस : क्रूज ड्रग्स पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

जस्टिस एनडब्ल्यू साम्बरे की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी और सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि आर्यन की गिरफ्तारी ही गलत है। उसका इस तथाकथित साजिश से कोई लेना-देना नहीं। एनसीबी के पास कोई साक्ष्य नहीं हैं कि आर्यन ड्रग्स लेता है। अब आज बुधवार को होने वाली सुनवाई में फैसले आने की उम्मीद है। अगर शुक्रवार तक इस केस में कोई फैसला नहीं आया तो आर्यन को यह दीवाली जेल में मनानी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed