ड्रग्स केस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को राहत नहीं मिली है। मुंबई की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आर्यन समेत दो और लोग सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। एनसीबी ने सभी लोगों के लिए नौ दिन की कस्टडी की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत मंजूर की। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने लंबी पूछताछ के बाद आर्यन समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। रविवार शाम को सात बजे तीनों का मेडिकल टेस्ट किया गया। टेस्ट के बाद सभी को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया था।
Filmy Wrap: आर्यन खान को जमानत नहीं और जावेद अख्तर पर FIR दर्ज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
| Ghanshyam Nayak Funeral: 'नट्टू काका' को नम आंखों से 'जेठालाल' ने दी आखिरी विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंची तारक मेहता की टीम |
ड्रग्स केस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को सात अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में ही रहना होगा। एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन खान की टीम को ड्रग्स का सेवन करने वाला गैंग बताया है। एनसीबी को आर्यन के चैट से पता चला है कि वे ड्रग्स खरीदने-बेचने की प्लानिंग कर रहे थे और इसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। वे ड्रग की बात कोड वर्ड में करते थे। एनसीबी ने बताया कि उनके फोन से हमें कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। ये सभी ड्रग्स सप्लायर से लगातार संपर्क में रहते हैं। ये ऐसी परिस्थितियां हैं, जिसकी जांच की जानी चाहिए। एनसीबी ने कोर्ट में कहा, हमें पूछताछ और जांच का दायरा बढ़ाना होगा। इसलिए हमें नौ दिन की रिमांड दी जाए, ताकि सभी से पूछताछ हो सके। वहीं आर्यन का केस लड़ रहे सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि आर्यन ने पार्टी ऑर्गेनाइजर्स से कोई बात नहीं की। उनको वहां बुलाया गया था। आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिली। इससे यह कैसे साबित होता है कि आर्यन इन सब में शामिल हैं।
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान के फोन से बरामद हुआ आपत्तिजनक कंटेंट, ड्रग को लेकर कोड वर्ड में होती थी बात
द फैमिली मैन 2' में राजी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा प्रभु लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य संग अपनी शादी टूटने की पुष्टि कर दी। इस खबर ने उनके फैंस को दुख दिया है। हालांकि सामंथा ने इस बात को खुशी खुशी स्वीकार किया है और सोशल मीडिया पर भी उनकी हलचल बढ़ गई है। नागा से तलाक की घोषणा के बाद सामंथा ने पहला पोस्ट साझा किया है। सामंथा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो प्लेन के अंदर से बाहर के दृष्य को कैमरे में कैद रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक गाना भी लगाया जिसके बोल हैं, 'अगर मुझे दुनिया बदलनी है तो मुझे खुद को बदलना होगा। मुझे अपना बिस्तर ठीक करना चाहिए, अपने शेल्फ की गंदगी भी हटानी चाहिए। मुझे दिन भर बिस्तर पर पड़े नहीं रहना चाहिए'।
सोशल मीडिया: 'मुझे खुद को बदलना होगा...',नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने साझा किया पहला पोस्ट
मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आर्यन खान को रविवार को हिरासत में लिया और उनसे लगातार पूछताछ चल रही है ।खबरों की मानें तो आर्यन खान इन सबसे बुरी तरह टूट गए हैं और अब उनकी हिम्मत जवाब दे चुकी है। पूछताछ के दौरान आर्यन खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन से फोन पर भी बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत एनसीबी ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से दो मिनट बात करवाई। इस दौरान आर्यन लगातार रोते रहे। दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख खान को सपोर्ट कर रहे हैं। देर रात सलमान खान शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे वहीं कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ही शाहरुख को अपना सपोर्ट दिखाया।
Aryan Khan Shahrukh khan Phone Call: एनसीबी की पूछताछ में टूटे आर्यन खान, रोते-रोते पिता शाहरुख खान से की दो मिनट बात