फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Birthday: आज किंग खान के बड़े बेटे का है जन्मदिन, आर्यन के जन्म के वक्त इमोशल हो गए थे शाहरुख

Tue, 12 Nov 2024 10:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 12 Nov 2024 10:44 AM IST
सार

Aryan Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान का आज जन्मदिन है। आज आर्यन के जन्मदिन के मौके पर एक किस्सा सुनाते हैं, जब आर्यन के जन्म के समय शाहरुख काफी इमोशनल हो गए थे और उन्होंने को लकेर दोस्ती वाली एक बात बोली थी।

विज्ञापन
Aryan Khan Birthday When Shah Rukh Khan said he has a new friend after elder son birth report
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, ___aryan___
आज बॉलीवुड किंग खान के बेटे आर्यन खान का 27वां जन्मदिन है। आर्यन खान का जन्म मुंबई में हुआ। शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं आर्यन। आर्यन के छोटे भाई हैं अबराम और बहन का नाम है सुहाना खान। ये तीनों ही स्टारकिड्ट अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। अबराम अपनी क्यूट प्रेजेंस से प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं तो वहीं सुहना का हर एक लुक सोशल मीडिया पर आते ही मिनटों में वायरल हो जाता है। बात करें आर्यन की तो वह अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा चर्चा में रहता हैं।

 
Aryan Khan Birthday When Shah Rukh Khan said he has a new friend after elder son birth report
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
दरअसल, जब शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन का जन्म हुआ था, तब किंग बेहद इमोशनल हो गए थे और उन्होंने ऐसी बात बोली थी कि वहां पर मौजूद सभी लोग उनकी बात सुनकर बेहद खुश और भावुक हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने कहा था, "जब आर्यन का जन्म हुआ, तो मैंने महसूस किया कि अब मेरे पास एक नया दोस्त है।" 
 
Aryan Khan Birthday When Shah Rukh Khan said he has a new friend after elder son birth report
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब आर्यन छोटे थे तो उनकी आवाज और हंसी उनके जीवन में नयापन और ऊर्जा भर देती थी। उनका यह बयान इस बात को स्पष्ट करता है कि वह अपने बच्चों के साथ एक पिता होने के साथ ही दोस्ताना रिश्ता भी रखते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Birthday When Shah Rukh Khan said he has a new friend after elder son birth report
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
आर्यन खान के जन्म के बाद से शाहरुख का जीवन पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बड़े बेटे के जन्म ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी और वह अब और भी अधिक जिम्मेदार महसूस करते हैं। शाहरुख के इस बयान ने यह साफ किया कि उनकी फैमिली उनके लिए सबसे पहले है और वह अपने बच्चों के साथ हर पल का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
Aryan Khan Birthday When Shah Rukh Khan said he has a new friend after elder son birth report
छोटे भाई अबराम के साथ आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
बहरहाल, काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर आर्यन खान अपनी पहली फिल्म बतौर निर्देशक लॉन्च करेंगे। स्टारडम टाइटल वाली इस फिल्म में किल फेम लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं और कहा जा रहा है कि यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक काल्पनिक दुनिया की झलक दिखाएगी।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने किया उत्तराखंड भू-कानून का उल्लंघन? जारी है जांच

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed