फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजी ने पलटा वानखेड़े का दावा: मैंने तो दो मुस्लिमों का निकाह कराया था, लड़के का नाम समीर था, पिता का 'दाऊद'

Wed, 27 Oct 2021 01:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 Oct 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan case: kazi mujammil ahmed says Sameer Wankhede is a muslim i am witness his nikaah
समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर - फोटो : ट्विटर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लेने के बाद से ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर हमला बोल रहे हैं। मलिक हर दिन वानखेड़े पर नए आरोपों को झड़ी लगा देते हैं। बुधवार की सुबह ही मलिक ने समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर साझा की है। अब इस मामले में वानखेड़े का निकाह पढ़वाने वाले काजी भी सामने आ गए हैं।

Aryan Khan case: kazi mujammil ahmed says Sameer Wankhede is a muslim i am witness his nikaah
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

मुजम्मिल अहमद नाम के काजी का दावा है कि साल 2006 में उन्होंने ही समीर दाऊद वानखेड़े का निकाह पढ़वाया था। काजी मुजम्मिल एक चैनल से बातचीत में कहा है कि निकाह के वक्त वानखेड़े मुसलमान थे इसलिए उन्होंने वानखेड़े का निकाह करवाया था, वो किसी भी गैर मुस्लिम का निकाह नहीं करवाते।

Aryan Khan case: kazi mujammil ahmed says Sameer Wankhede is a muslim i am witness his nikaah
एनसीबी के जोनर डायरेक्टर समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

नवाब मलिक के बाद काजी ने भी वानखेड़े को झूठा बताया है। उन्होंने स्वीकार किया कि निकाहनामे में उर्दू भाषा में किए गए हस्ताक्षर उन्हीं के हैं। शरीयत के हिसाब से गैर मुस्लिम व्यक्ति शादी ही नहीं कर सकता। जब वो उनके पास आए थे तो उन्होंने खुद को और अपने पिता को मुसलमान बताया था इसके बाद ही उनका निकाह पढ़वाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan case: kazi mujammil ahmed says Sameer Wankhede is a muslim i am witness his nikaah
sameer wankhede - फोटो : अमर उजाला

काजी ने बताया, समीर अगर हिंदू नाम बताते तो उनका निकाह ही नहीं होता। हजारों लोग उनके निकाह की दावत में आए थे, उनके परिवार को सब लोग मुस्लिम समझते थे। अगर वो मुस्लिम नहीं होते तो हमारे दीन में निकाह ही नहीं होता। समीर वानखेड़े जो विशेष विवाह अधिनियम की बात कर रहे हैं वह गलत है।

विज्ञापन
Aryan Khan case: kazi mujammil ahmed says Sameer Wankhede is a muslim i am witness his nikaah
समीर और क्रांति की शादी की तस्वीरें - फोटो : ट्विटर

इससे पहले समीर वानखेड़े की दूसरी पत्नी क्रांति रेडकर ने नवाब मलिक पर पलटवार करते हुए कहा था- मैं और मेरे पति समीर जन्म से हिंदू हैं। हमने कभी किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण नहीं किया। हम दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। समीर के पिता भी हिंदू हैं जिन्होंने मेरी मुस्लिम सास से शादी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर की पहली शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई थी, दोनों का 2016 में तलाक हो गया। समीर और मैंने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत 2017 में शादी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed