Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Anuradha paudwal birthday legendary singer gained name and fame in indusrty once rumoured to be linked up with Gulshan kumar
{"_id":"6179066234eb3c54bd0476e1","slug":"anuradha-paudwal-birthday-legendary-singer-gained-name-and-fame-in-indusrty-once-rumoured-to-be-linked-up-with-gulshan-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: भक्ति और बॉलीवुड गानों से दिलों में बस गईं अनुराधा पौडवाल, इस फैसले के बाद गुलशन कुमार संग जुड़ने लगा था नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: भक्ति और बॉलीवुड गानों से दिलों में बस गईं अनुराधा पौडवाल, इस फैसले के बाद गुलशन कुमार संग जुड़ने लगा था नाम
बॉलीवुड में महिला गायिकों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर, आशा भोसले, सुनिधि चौहान या फिर श्रेया घोषाल हों हर गायिका ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इन सबके बीच एक गायिका ऐसी भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड और भक्ति गीतों से खूब नाम कमाया है और वह हैं अनुराधा पौडवाल। आज अनुराधा पौडवाल का 67वां जन्मदिन है।
गुलशन कुमार से जुड़ा था अनुराधा पौडवाल का नाम
उनकी आवाज से लोग मोहित हो जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1973 की फिल्म 'अभिमान' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक श्लोक गीत गाया था। इसके बाद साल 1976 में फिल्म 'कालीचरण' में भी उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। एकल गाने की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'आप बीती' से की थी। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया, जिनके साथ अनुराधा ने और भी कई प्रसिद्ध गाने गाए हैं। हालांकि बॉलीवुड में जितनी सफलता मिलती है उतने ही अफवाहों का बोझ भी उठाना पड़ता है।
2 of 5
गुलशन कुमार के साथ अनुराधा पौडवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराधा पौडवाल अन्य गायिकाओं को कड़ी टक्कर दे रही थीं और धीरे धीरे वह गुलशन कुमार की नजरों में आ गईं। कैसेट किंग गुलशन कुमार अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे लेकिन दोनों के काम के रिश्ते को लोगों ने अफेयर का नाम देना शुरू कर दिया था। दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा था।
अनुराधा पौडवाल ने राजेश रोशन से लेकर कल्याणजी आनंद जी,लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जयदेव जैसे कई दिग्गज कंपोजर्स के साथ काम किया। उन्हें इसके कारण जबरदस्त सफलता मिली और धीरे धीरे उनकी चर्चा टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार तक पहुंच गई। वह ऐसा समय था जब हर कोई टी सीरीज में काम करना चाहता था।अनुराधा का भी सपना था कि उन्हें टी सीरीज में काम करने का मौका मिले और गुलशन कुमार ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मौका दिया भी। अनुराधा ने गुलशन कुमार की टी सीरीज के लिए कई गाने गाए। वह एक के बाद एक हिट गाने दे रही थीं और हर तरफ उनका ही नाम हो रहा था।
टी सीरीज के साथ हाथ मिलाने के बाद अनुराधा पौडवाल ने 'आशिकी', 'बेटा', 'तेजाब' जैसी कई हिट फिल्मों में गाने गाए। उनकी सफलता का आलम यह हो गया था कि लोग उन्हें लता मंगेशकर की रिप्लेसमेंट मानने लगे थे। मशहूर म्यूजिक कंपोजर ओपी नय्यर ने तो यह भी कह दिया था कि अब लता मंगेशकर का जमाना गया।
विज्ञापन
5 of 5
अनुराधा पौडवाल, गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराधा पौडवाल टी सीरीज के साथ मिलकर धमाल मचा रही थीं और साथ ही उनकी निजी जिंदगी की भी चर्चा होने लगी थी। ऐसा कहा जाने लगा था कि गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल के बीच कुछ चल रहा है। वहीं अनुराधा ने फैसला कर लिया कि वह अब सिर्फ टी सीरीज और गुलशन कुमार के लिए ही गाने गाएंगी। ऐसे में अफवाहे और तेज हो गईं। हालांकि साल 1997 में गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत का अनुराधा को गहरा सदमा लगा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।