फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: तैमूर अली खान के हमशक्ल की फोटो वायरल, यूजर्स बोले- कितना सुंदर है

Wed, 27 Oct 2021 12:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 27 Oct 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Taimur Ali Khan’s doppelganger Zaryan Thapar sets the Internet on fire
तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बड़ा बेटा तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहता है। तैमूर अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर फैंस से तारीफें बटरोते रहता है। तैमूर की लोकप्रियता अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान से कम नहीं है। इंटरनेट पर तैमूर को चाहने वालों की अच्छी-खासी संख्या है, जिसकी वजह से छोटी-सी उम्र में ही तैमूर की हर एक्टिविटी पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में रहती है। ऐसे में अगर तैमूर के ही हमशक्ल की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो जाए, तो यूजर्स का हैरान रहना लाजमी है। दरअसल, तैमूर के हूबहू शक्ल वाले एक बच्चे की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर यूजर्स न सिर्फ तारीफ कर रहे हैं, बल्कि चकित भी हो रहे हैं।



 

Taimur Ali Khan’s doppelganger Zaryan Thapar sets the Internet on fire
तैमूर अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

कौन है तैमूर का हमशक्ल?
तैमूर की तरह दिखने वाले बच्चे का नाम जार्यन थापर है। जिसकी फोटो को देखकर तैमूर के प्रशंसक हैरान है। तैमूर और जार्यन को एक साथ देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असल तैमूर कौन है और जार्यन कौन है?  
 

Taimur Ali Khan’s doppelganger Zaryan Thapar sets the Internet on fire
तैमूर - फोटो : वायरल भयानी

दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान और जार्यन थापर की कोलॉज तस्वीर शेयर की है। जिसमें तैमूर और जार्यन में अंतर कर पाना मुश्किल है। जार्यन भी तैमूर की तरह क्यूट है और एकदम उनकी तरह दिख रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali Khan’s doppelganger Zaryan Thapar sets the Internet on fire
सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

तैमूर के हमशक्ल को देखकर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिनको दोनों की तुलना करना पसंद नहीं आ रहा है। कई यूजर्स ऐसे हैं, जो दोनों की तस्वीर देखकर हैरान हैं और जार्यन को तैमूर की तरह क्यूट बता रहे हैं। यूजर्स जार्यन को तैमूर का डुप्टीकेट बता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Taimur Ali Khan’s doppelganger Zaryan Thapar sets the Internet on fire
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जार्यन एकदम तैमूर की तरह दिखता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, किसी भी बच्चे को ऐसे डुप्लीकेट कह के तुलना मत करो। वहीं एक ने अन्य यूजर ने लिखा कि तैमूर की इंडीविजुलैटिली को रिस्पेक्ट दो। गौरतलब है कि तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहते हैं। उनके नाम को लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर को इंटरनेट यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed