फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: आर्यन ने वीडियो कॉल से की शाहरुख-गौरी से बात और अस्पताल से डिस्चार्ज हुए साई धरम, मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Fri, 15 Oct 2021 07:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 15 Oct 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
aryan khan drug case and sai dharam tej discharge from hospital top 10 entertainment news
आर्यन खान, साई धरम - फोटो : Social Media

ड्रग्स केस में गुरुवार को हुई लंबी सुनवाई के बाद भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिल सकी। शाहरुख खान के लाडले को कुछ दिन और जेल में ही गुजारने होंगे। ऑर्थर रोड जेल में आर्यन को बैरक में शिफ्ट कर दिया है। आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। आर्यन को जेल में आम कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है। जेल में आर्यन खान को उसके घर से 4500 रुपये मनी आर्डर आए हैं, जिससे वो कैंटीन से अपनी पसंद की वस्तु और खाद्य पदार्थ मंगा सकता है। दरअसल जेल प्रशासन घर या बाहर का खाना अदालत के आदेश के बाद ही दे सकती है। आर्यन के लिए ऐसा कोई आदेश नहीं है, ऐसे में उसे जेल का खाना ही दिया जा रहा है। जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट का आर्डर है कि कैदियों को हफ्ते में मोबाइल से वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बात करने दिया जाए। उसी के तहत आर्यन को उनके परिवारजनों से वीडियो कॉल कराई गई है, मालूम हो कि कोविड की वजह से कोई भी कैदी अपने परिवार से मुलाकात नहीं कर सकता है।


 
Aryan Khan N-956: जेल में बंद आर्यन खान ने वीडियो कॉल से की शाहरुख और गौरी से बात, 10 मिनट तक छलके सिर्फ आंसू

 
 

aryan khan drug case and sai dharam tej discharge from hospital top 10 entertainment news
साई धरम तेज - फोटो : Instagram

टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज 10 सितंबर को बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। ये घटना दुर्गमचेरुव केबल ब्रिज के पास हुई। साई एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे और कीचड़ की वजह से वो फिसल गए और दुर्घटना हो गई थी। यह घटना इतनी गंभीर थी कि साई लंबे समय तक होश में ही नहीं आए। अब खबर है कि अभिनेता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अभिनेता चिरंजीवी ने बताया कि साई अब बिल्कुल ठीक हैं। 15 सितंबर यानी आज साई का जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर चिरंजीवी ने उनके फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की। साई मशहूर अभिनेता चिरंजीवी, नागा बाबू और पवन कल्याण के भांजे हैं। साई धरम तेज आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। साई धरम तेज ने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में एक से हिट फिल्में दी हैं। बाइक एक्सीडेंट के बाद साई धर्म तेज की हालत थोड़ी नाजुक हो गई थी। इतना ही नहीं एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कई दिनों तक आईसीयू में तक रहना पड़ा था। उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो रहे थे। 
 

हेल्थ अपडेट: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए साई धरम तेज, एक्सीडेंट में हो गए थे गंभीर रूप से घायल


 
aryan khan drug case and sai dharam tej discharge from hospital top 10 entertainment news
सड़क पर गाता हुआ सिंगर - फोटो : सोशल मीडिया

सड़क किनारे हारमोनियम लेकर मखमली आवाज में गा रहे अगर इस शख्स को अगर आप भिखारी समझ रहे हैं तो जरा फिर से थोड़ा ध्यान से देखिए। यह शख्स कोई आम इंसान नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना सिंगर है। अब आप सोच रहे होंगे कि जाने माने सिंगर की ऐसी हालत क्यों हुई, क्या वे किसी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो हम आपको बता दें, ऐसा भी कुछ नहीं है। अक्सर आपने कलाकारों को एक्ट के दौरान उन्हें अलग-अलग अवतार में देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले सिंगर भी लोगों के बीच में भेष बदलकर पहुंच गए, यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि सोनू निगम हैं। एस समय ऐसा था जब सोनू निगम ने एक भिखारी का रूप लेकर सड़क किनारे बैठ कर गाना गाया था। साथ ही उनको इस दौरान कुछ रुपये भी मिले थे। सोनू निगम का आज भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है।
 

पहचान कौन: सड़क पर हारमोनियम लिए बैठे इस शख्स को भिखारी मत समझना, इनके पास है करोड़ों की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
aryan khan drug case and sai dharam tej discharge from hospital top 10 entertainment news
हौसला रख - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल काफी टूट गई हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार को हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन शहनाज के चेहरे का नूर जैसे सिद्धार्थ के साथ ही चला गया हो। काफी वक्त बाद शहनाज अपने काम पर वापस लौटी हैं। इस दौरान वो अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म हौसला रख के लिए सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं। दोनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस प्रमोशन के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शहनाज के लिए एक भावुक करने वाला मैसेज लिखा है। दिलजीत ने शहनाज को दिलासा देते हुए लिखा है कि "तुम बहुत मजबूत महिला हो.. ऐसे ही रहना।" शहनाज और दिलजीत के साथ इस फिल्म में एक और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। तीनों कलाकार अपनी इस आने वाली फिल्म के लिए प्रमोशन भी कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौंसला रख 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
 

हौसला रख: दिलजीत दोसांझ ने शेयर की शहनाज गिल के साथ फोटो, कहा- 'तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो'

 


 
विज्ञापन
aryan khan drug case and sai dharam tej discharge from hospital top 10 entertainment news
गरबे की रात में निया शर्मा और राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। हाल में ही नवरात्रि के मौके पर उनका नया गाना 'गरबे की रात' रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के साथ ही गाना हिट हो गया है। इस गाने को राहुल के साथ भूमि त्रिवेनी ने गाया है, जबकि वीडियो में राहुल के साथ निया शर्मा गरबा करते नजर आ रही हैं। जहां एक ओर लोग इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस गाने पर विवाद शुरू हो गया है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि राहुल को इस गाने की वजह से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं। वह लगातार ट्रोल्स के निशाने पर आ रहे हैं। मामले को देखते हुए अब राहुल पुलिस थाने में एफआईआर तक कराने की सोच रहे हैं। चलिए जानते हैं क्यों हुआ इस गाने पर विवाद।
 

विवाद: मुश्किल में राहुल वैद्य, नए गाने 'गरबे की रात' पर मिल रहीं जान से मारने की धमकियां



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed