बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। सेलेब्स की डेटिंग लाइफ पर फैंस की खास नजर होती है और इसी वजह से ये कहना गलत नहीं होगा कि, इस इंडस्ट्री में सेलेब्स का एक से ज्यादा बार प्यार में पड़ना या फिर किसी तलाकशुदा व्यक्ति से शादी करना आम बात है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने शादीशुदा व्यक्ति को दिल दिया और फिर उन्हीं से शादी भी रचाई। इतना ही नहीं, इन अभिनेत्रियों के इस कदम के बाद उन्हें सौतेली मां का टैग भी मिला। तो आइए इस स्टोरी में हेमा मालिनी से लेकर दीया मिर्जा तक, उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने शादीशुदा शख्स के साथ सात फेरे लिए। साथ ही इन अभिनेत्रियों ने सौतेली मां बनना मंजूर किया। लेकिन इन अभिनेत्रियों ने सौतेली मां की छवि को बदलकर रख दिया।
रिश्ते: हेमा मालिनी से दीया मिर्जा तक, इन अभिनेत्रियों को मिला सौतेली मां का टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। उस समय धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे थे और वह चार बच्चों के पिता भी थे। लेकिन इसके बावजूद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी करके चार बच्चों की सौतेली मां बनना मंजूर किया। हैरानी की बात ये है कि, धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच महज 9 साल का अंतर है। हेमा सनी से सिर्फ 9 साल बड़ी हैं। हालांकि, धर्मेंद्र के चारों बच्चों ने हेमा मालिनी को कभी मां का दर्जा नहीं दिया।
करीना कपूर
करीना कपूर ने अपने से 11 साल बड़े अभिनेता सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचाई है। करीना सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की सौतेली मां हैं। हालांकि, करीना सारा और इब्राहिम के साथ खूबसूरत रिश्ता साझा करती हैं। करीना सारा से 15 साल बड़ी हैं। इसी वजह से वह सारा के साथ सौतेली मां की तरह नहीं बल्कि दोस्त की तरह रिश्ता साझा करती हैं।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने 15 फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी रचाई है, जिसके बाद उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। वैभव और दीया दोनों की ये दूसरी शादी है। शादी के बाद दीया वैभव की बेटी समायरा की सौतेली मां बनीं। हालांकि, दीया और समायरा खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दीया ने वैभव से शादी करने के बाद बेटे को जन्म दिया। समायरा अपने सौतेले भाई से भी बेहद प्यार करती हैं।
श्रीदेवी
बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी ने दो बच्चों के पिता बोनी कपूर से शादी रचाई थी। जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर का हाथ थामा था, तब उन्हें ‘होम ब्रेकर’ और ‘स्टेप मॉम’ जैसे टैग दिए गए थे। क्योंकि बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी संग सात फेरे लिए थे। हालांकि, बोनी कपूर के बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने कभी भी श्रीदेवी को अपनी दूसरी मां के रूप में नहीं अपनाया था। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपनी दोनों छोटी बहनों जाह्नवी और खुशी को संभाल कर रहे हैं।