दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा एक और फिल्म इंडस्ट्री जो तेजी से अपना मुकाम बना रही है, वो भोजपुरी फिल्में हैं। इन फिल्मों को देखने वाले दर्शकों की संख्या करोड़ों में हैं। इनके अभिनेताओं को दर्शक सिर आंखों पर बैठाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्में करोड़ों का कारोबार करती हैं। रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल, पवन सिंह और निरहुआ जैसे सितारे इस इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। अभिनेत्रियों में रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसे नाम खूब लोकप्रिय हैं। इनके वीडियो और फिल्मों को भी यू-ट्यूब पर खूब देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले भोजपुरी के सुपर स्टार्स अपनी असल जिंदगी में कितना पढ़े लिखे हैं? आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले ये हीरो-हीरोइन अपनी पढ़ाई में कैसे थे? तो चलिए जानते हैं आपके चहेते एक्टर्स की पढ़ाई लिखाई के बारे में।
भोजपुरी: खेसारी से लेकर निरहुआ तक, जानिए कितना पढ़े लिखे हैं आपके पसंदीदा सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 15 Oct 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन