शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। आज उनकी कस्टडी खत्म हो रही है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी आर्यन खान की कस्टडी बढ़ा सकती है। दरअसलब बुधवार की रात एक विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद ऐसा हुआ है। ये बताया गया है कि उसके पास से मेफेड्रोन एमडी कुछ मात्रा में बरामद हुई है जिसके बाद से एनसीबी आर्यन खान की कस्टडी को बढ़ाना चाहती है।
Aryan Khan Drug Case: शाहरुख के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, आर्यन की कस्टडी बढ़ाने की मांग कर सकती है एनसीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यन के वकील मानशिंदे ने कहा कि, 'आर्यन को खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था और वो एक दोस्त के साथ वहां गया था। उसे क्रूज पर जाने का एक भी पैसा नहीं दिया गया और ना ही वो किसी ऑर्गनाइजर को जानता है'। उन्होंने आर्यन खान के पैडलर को जानने की खबर का भी खंडन किया है। साथ ही एनसीबी पर आरोप लगाया है वो सिर्फ व्हाट्सएप चैट पर केस बना रहे हैं जबकि उन्हें मेरे क्लाइंट से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
ड्रग केस में आर्यन खान का नाम पहली बार तब सामने आया जब 2 अक्तूबर को गोवा के लिए जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सभी को 3 अक्टूबर को 22 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया और पूछताछ की गई। इसके एक दिन बाद ही आर्यन और दो अन्य को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन जांच अधिकारियों को सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने चार पेज का बयान दिया है। आर्यन 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे, जबकि ड्रग ब्यूरो 11 अक्तूबर तक हिरासत बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस मामले में छानबीन करते हुए एनसीबी ने मंगलवार रात मुंबई के पवई इलाके से एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया और ड्रग्स जब्त किया।
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी शाहरुख को अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। जहां सलमान खान फौरव उनसे मिलने मन्नत पहुंच गए थे तो वहीं शाहरुख के चाहने वाले उनके घर के सामने खड़े होकर उन्हें सपोर्ट दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग शाहरुख को इस कठिन समय में मजबूती से खड़े रहने की बात कर रहे हैं।