फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन हुए ट्रोल, यूजर्स बोले-रुको कंगना आती ही होगी

Thu, 07 Oct 2021 02:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 07 Oct 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan wrote a heartfelt note for aryan khan got brutally trolled by users
ऋतिक रोशन, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख और गौरी का बेटा आर्यन खान ड्रग्स केस में एनसीबी की हिरासत में है। जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है और कहा जा रहा है कि एनसीबी उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग कर सकती है। ऐसे में एक तरफ जहां कुछ लोग आर्यन को बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़े हैं और उनका कहना है कि जब तक साफ रिपोर्ट नहीं आ जाती कुछ भी कहना गलत है।




आर्यन के लिए पोस्ट करने पर ट्रोल हुए ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने भी शाहरुख खान को अपना सपोर्ट दिखाया है। आर्यन के हिरासत में जाते ही सलमान खान फौरन शाहरुख के घर पहुंच गए थे वहीं दूसरे सितारे भी आर्यन को निर्दोष बता रहे है। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी आर्यन को इस घड़ी में मजबूत रहने को कहा है। उन्होंने आर्यन के नाम एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। हालांकि इस पोस्ट पर वो यूजर्स द्वारा ट्रोल हो गए।

Hrithik roshan wrote a heartfelt note for aryan khan got brutally trolled by users
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

ऋतिक ने लिखा, 'मेरे प्रिय आर्यन, जिंदगी एक अजीब पहेली है, ये बहुत बढ़िया हैं क्योंकि ये अनिश्चित हैं। ये इसलिए भी अच्छी है क्योंकि ये कभी कभी मुश्किलें भी लाती हैं लेकिन भगवान बहुत दयालु है। वो उन्हीं लोगों को बड़ी परेशानियां देता है जो उन बड़ी मुश्किलों का सामना करने का दम रखते हैं। तुम अब जान गए हो कि तुम्हे भी इसके लिए चुन लिया गया है क्योंकि अब तुम खुद पर दबाव महसूस कर पा रहे होगे'।


View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

Hrithik roshan wrote a heartfelt note for aryan khan got brutally trolled by users
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने आगे लिखा, 'तुम्हे गुस्सा आ रहा होगा, कन्फ्यूजन हो रही होगी, असहाय महससू कर रहे होगे। ये ही वो चीजे हैं जो जलनी चाहिए ताकि तुम्हारे अंदर का हीरो बाहर आ सके। हालांकि ये वो चीजें भी हैं जो अच्छी चीजों को भी जला देती हैं जैसे दया भावना, प्यार, दया, गलतियां, जीत। खुद को थोड़ा जलने दो लेकिन पूरी नहीं। ये सब तुम्हारे अंदर है और तुम्हें अनुभव के साथ पता चलेगा कि क्या तुम्हें अपने अंदर रखना है और किसे बाहर कर देना है। तुम जान सकते हो कि कैसे तुम इसके साथ और बढ़ोगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik roshan wrote a heartfelt note for aryan khan got brutally trolled by users
ऋतिक रोशन - फोटो : Social Media

ऋतिक के इस लंबे से पोस्ट पर यूजर्स ने काफी कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने ऋतिक को काफी ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी'। एक ने लिखा, 'अब रुको कंगना भी आती ही होगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाप को 11 मुल्कों की पुलिस नहीं पकड़ पाई और बेटे को मुंबई पुलिस ने लपेट लिया'।


 

विज्ञापन
Hrithik roshan wrote a heartfelt note for aryan khan got brutally trolled by users
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग केस में आर्यन खान का नाम पहली बार तब सामने आया जब 2 अक्तूबर को गोवा के लिए जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सभी को 3 अक्तूबर को 22 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया और पूछताछ की गई। इसके एक दिन बाद ही आर्यन और दो अन्य को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed