फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan khan: ड्रग केस में बेटे की गिरफ्तारी समेत शाहरुख खान की जिंदगी के वो विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

Thu, 07 Oct 2021 02:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Oct 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan famous controversies after his son arrest in drug case
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में है। आर्यन खान की उम्र 24 साल है। आर्यन के साथ और भी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शाहरुख खान और आर्यन के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड खड़ा दिखाई दे रहा है। कुछ का तो ये भी कहना है कि आर्यन गलत समय पर गलत जगह था, वो अभी बच्चा है वहीं दूसरी तरफ एनसीबी का कहना है कि उन्हें आर्यन के फोन से आपत्तिजनक चैट मिले हैं जो ड्रग रैकेट की तरफ इशारा करते हैं। बेटे की वजह से शाहरुख को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वह विवादों में आए हों, शाहरुख बेटे की गिरफ्तारी से पहले भी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुके हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं शाहरुख खान की जिंदगी के वो विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे...

Shah Rukh Khan famous controversies after his son arrest in drug case
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आईपीएल और शाहरुख विवाद
आईपीएल शाहरुख और विवादों का रिश्ता चोली-दामन का है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने पुलिस से वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख के दुर्व्यवहार की आधिकारिक शिकायत की थी। साथ ही एमसीए ने शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी थी। एमसीए सचिव नितिन दलाल ने कहा था कि शाहरुख ने अध्यक्ष विलासराव देशमुख समेत कई अधिकारियों के साथ बदसलूकी की।

Shah Rukh Khan famous controversies after his son arrest in drug case
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शारीरिक हिंसा का आरोप
शाहरुख फराह खान के पति शिरिष कुंदिर के साथ शारीरिक हिंसा के आरोप में फंस चुके हैं। इस पर फराह ने एसएमएस करके सफाई दी थी। लेकिन विवाद खत्म हुआ जब साजिद खान और साजिद नाडियादवाला शाहरुख के घर ‘मन्नत’ पहुंचे और सुलह करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan famous controversies after his son arrest in drug case
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

माय नेम इज खान कंट्रोवर्सी
शाहरुख खान देश में ही नहीं, विदेशों में भी खासे लोकप्रिय हैं। 2009 में शाहरूख खान को ‘खान’ नाम की वजह से न्यू जर्सी के न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर दो घंटे रोके रखा। उस समय शाहरुख दक्षिण एशिया के किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जा रहे थे। हालांकि राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद शाहरुख को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan famous controversies after his son arrest in drug case
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सार्वजनिक जगह पर सिगरेट को लेकर विवाद
शाहरुख खान पब्लिक जगहों पर कई बार सिगरेट पीते हुए देखे गए हैं। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में सिगरेट पीने पर शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसके अलावा वो 2011 के स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में भी सिगरेट पीते हुए देखे गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed