फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: जब शाहरुख खान ने सलमान से कहा था- मेरी फैमिली मुसीबत में हुई तो तुम हो...

Thu, 07 Oct 2021 02:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 07 Oct 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Viral Video When Shahrukh Khan told Salman you are with me when my family is in trouble
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान इस वक्त अपने बेटे आर्यन खान को लेकर परेशान हैं। आर्यन खान क्रूज पर हुई रेव पार्टी में ड्रग्स इस्तेमाल के मामले में फंसते हुए दिख रहे हैं। इस वक्त वह एनसीबी की हिरासत में हैं। शाहरुख का पूरा परिवार आर्यन खान को लेकर चिंतित है और बॉलीवुड के  कई दिग्गज हस्तियों ने भी शाहरुख खान को ऐसे वक्त में अपना समर्थन दिया है। कई हस्तियां इस मुसीबत की घड़ी में उनके घर भी गईं। ऐसे में सोशल मीडिया पर शाहरुख और सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर कभी उनके परिवार पर कोई मुसीबत आई, तो सलमान खान हमेशा उनके लिए खड़े रहेंगे।



हाल ही में सलमान खान ने इस पुराने वीडियो में कही बात को सही साबित किया। सलमान खान को जैसे ही शाहरुख के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी की खबर मिली, वह फौरन अपने पुराने दोस्त शाहरुख खान से मिलने उनके घर पहुंच गये। सलमान खान, मुसीबत की घड़ी में शाहरुख के साथ खड़े रहने के लिए तुरंत उनके घर पहुंचे। उनके साथ उनकी बहनें और सोहेल की पत्नी सीमा खान भी मौजूद थी।

 

Viral Video When Shahrukh Khan told Salman you are with me when my family is in trouble
सलमान खान और शाहरुख खान

शाहरुख ने क्या कहा था पुराने वीडियो में?
आर्यन खान के ड्रग्स मामले में फंसने के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख और सलमान का एक पुराना वीडियो फैंस खूब वायरल कर रहे हैं। यह वीडियो सलमान के एक गेम शो का है, जिसमें शाहरुख और रानी मुखर्जी पहुंचे थे। इसी वीडियो में सलमान खान ने शाहरुख खान से वादा किया था कि वह हर मुसीबत के वक्त शाहरुख खान का साथ निभाएंगे।

Viral Video When Shahrukh Khan told Salman you are with me when my family is in trouble
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में सलमान खान, शाहरुख से पूछ रहे हैं कि क्या उनका कोई है जो सुख और दुख में साथ दे? इसके जवाब में शाहरुख कहते हैं, 'सलमान अगर मैं कभी मुसीबत हूं तो तुम हो। मुझसे ज्यादा अगर मेरा परिवार मुसीबत में हुआ तो तुम हो।' शाहरुख की यह बात सुनकर सलमान कहते हैं- एकदम सही। इसके बाद सलमान खान, शाहरुख खान को गले लगा लेते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood_ka_keeda (@bollywood_ka_keeda)

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video When Shahrukh Khan told Salman you are with me when my family is in trouble
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के साथ हमदर्दी जताने और उनका सुख-दुख बांटने के लिए आर्यन की गिरफ्तारी के बाद फौरन सलमान खान पहुंच गये थे। उन्होंने ऐसा करके न सिर्फ अपनी पुरानी दोस्ती निभाई बल्कि अपना किया हुआ वादा भी पूरा किया। हालांकि, सलमान ही नहीं, बल्कि शाहरुख खान भी सलमान का साथ देकर अपनी दोस्ती निभाते हैं।

विज्ञापन
Viral Video When Shahrukh Khan told Salman you are with me when my family is in trouble
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2015 में जब सलमान खान काला हिरण केस में फंसे थे, उस वक्त शाहरुख खान भी फौरन उनके घर पहुंचे थे। अब जब शाहरुख पर मुसीबत आई, तो सलमान उनकी हिम्मत बनने के लिए तुरंत उनके बंगले पर पहुंच गये थे। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान खान और शाहरुख खान के बीच की लड़ाई ने खूब मीडिया सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। लेकिन वक्त के साथ ही धीरे-धीरे दोनों के बीच के मनमुटाव कम हुए और फिर से पुरानी दोस्ती बरकरार हुई। यह तो सभी जानते हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख और सलमान खान एक-दूसरे के जिगरी यार हुआ करते थे। लेकिन बाद में धीरे-धीरे दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था, जो कि कई बार सार्वजनिक तौर पर भी दिखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed