फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शाहरुख खान ने बताया था: 9 साल की उम्र में आर्यन ने कर दी थी लड़की की पिटाई, मारी थी लात... जानिए वजह

Thu, 07 Oct 2021 12:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 07 Oct 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
When Shahrukh Khan's son Aryan had thrashed a girl
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान क्रूज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में फंसता हुआ दिख रहा है। वह इस वक्त एनसीबी की कस्टडी में है। आर्यन खान की उम्र 24 साल है। 13 नवंबर 1997 को गौरी और शाहरुख खान ने आर्यन को जन्म दिया था। अपने विभिन्न इंटरव्यू में शाहरुख खान इस बात को कह चुके हैं कि आर्यन खान को एक्टर बनने की कोई इच्छा नहीं है। 1997 में ही अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि वह चाहते हैं जब आर्यन खान 3-4 साल की उम्र का हो, वह लड़कियों के पीछे भागे, जितना मर्जी स्मोकिंग करे, ड्रग्स ले सकता है और सेक्स कर सकता है। उन्होंने यह जवाब सिमी ग्रेवाल के उस सवाल पर दिया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख से पूछा था कि क्या वह अपने बेटे को बिगाड़ने जा रहे हैं।



इसके अलावा, शाहरुख खान ने 'कॉफी विद करण' में एक बार बताया था कि कैसे आर्यन खान ने 9 साल की उम्र में एक लड़की की पिटाई कर दी थी।

 

When Shahrukh Khan's son Aryan had thrashed a girl
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है यह पूरा मामला?
शाहरुख खान ने करण जौहर को बताया कि जब आर्यन खान 9 साल का था, तो उसने एक लड़की की पिटाई कर दी थी। दरअसल, उस लड़की से आर्यन खान की इस बात पर लड़ाई हो गई थी कि उसने शाहरुख खान को मोटा कहा था। शाहरुख खान का कहना था, मेरे बेटे को लगता था कि मैं मोटा हूं। जब लड़की ने उससे मेरे मोटे होने की बात कही तो वह गुस्सा हो गया और उसने उसकी पिटाई कर दी।
 

When Shahrukh Khan's son Aryan had thrashed a girl
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने बताया कि उस लड़की ने पहले तो मेरे बारे में भला-बुरा कहा, जिसे सुनकर आर्यन चुप रहा। उसने उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उस लड़की ने आर्यन से कहा, 'कौन बनेगा करोड़पति’ में तुम्हारे पिता बदसूरत लग रहे थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shahrukh Khan's son Aryan had thrashed a girl
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ। - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन ने लड़की की इस बात पर भी कुछ नहीं कहा। पर जब लड़की ने आर्यन से कहा ‘तुम्हारे पापा मोटे हैं’, तो उसे गुस्सा आ गया और उसने लड़की को लात मार दी।
 

विज्ञापन
When Shahrukh Khan's son Aryan had thrashed a girl
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने बताया था कि आर्यन की इस हरकत पर वह काफी गुस्सा हुए थे। लेकिन आर्यन ने उनसे कहा, पापा, ये उसकी गलती नहीं है, बल्कि आपकी है। आप मोटे क्यों हैं? आप बदसूरत नहीं हो, आप केबीसी पर भी काफी हैंडसम लगते हो। आप बहुत ही कूल इंसान हो, लेकिन आप मोटे हो।

गौरतलब है कि ड्रग केस में आर्यन खान का नाम पहली बार तब सामने आया जब 2 अक्तूबर को गोवा के लिए जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सभी को 3 अक्टूबर को 22 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया और पूछताछ की गई। इसके एक दिन बाद ही आर्यन और दो अन्य को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कोर्ट ने आर्यन खान को 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed