फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: इरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के हाथ पर बनाया टैटू, तो फातिमा सना शेख ने कही ये बात

Thu, 07 Oct 2021 12:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Oct 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh commented on the latest video of Ira Khan and Nupur Shikhar
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं। इरा अपने पिता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। उन्होंने इसी साल वेलेंटाइन वीक में अपने और नुपुर शिखरे के रिश्ते को पब्लिक किया था, जिसके बाद से ही इरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 



वहीं, अब इरा और नुपुर के रिश्ते को पूरा एक साल हो गया है और इस दिन को स्पेशल बनाते हुए इरा के बॉयफ्रेंड नुपुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इरा नुपुर के हाथ पर टैटू बना रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इरा और नुपुर के इस वीडियो पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक मजेदार कमेंट किया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। 

Fatima Sana Shaikh commented on the latest video of Ira Khan and Nupur Shikhar
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नुपुर शिखरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इरा अपने बॉयफ्रेंड के हाथ पर टैटू बना रही हैं। इस दौरान इरा नुपुर की हथेली पर 'एंकर' का डिजाइन बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ नुपुर ने कैप्शन में लिखा है, 'क्योंकि मैं मदद नहीं कर सकता हूं। एक साल बाद, जब आपने मुझे मेरा टैटू दिया। इसके लिए धन्यवाद इरा खान। आप कितनी अद्भुत हैं। कौन कहेगा कि, यह आपका पहला टैटू है।'

Fatima Sana Shaikh commented on the latest video of Ira Khan and Nupur Shikhar
इरा खान, नुपूर शिकारे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

नुपुर शिखरे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर इरा खान ने तीन कमेंट किए। अपने पहले कमेंट में इरा खान ने लिखा, 'आई लव यू, अब आ जाओ और मुझे अपना एंकर दे दो।' दूसरे कमेंट में इरा खान ने लिखा, 'तो तुम पूरे समय यही कर रहे थे, मेरा वीडियो ले रहे थे?' वहीं, अपने तीसरे कमेंट में इरा खान ने काफी सारी इमोजी शेयर कीं, जिसके जरिए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh commented on the latest video of Ira Khan and Nupur Shikhar
फातिमा सना शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इरा खान और नुपुर शिखरे के खूबसूरत प्यार पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम लोग सबसे प्यारे हो।' फातिमा इरा खान के पिता आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' और 'ठग ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh commented on the latest video of Ira Khan and Nupur Shikhar
इरा खान, नुपूर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

इससे पहले, इरा खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नुपुर शिखरे से बॉक्सिंग सीखती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को नुपुर शिखरे ने ही शेयर किया था। वीडियो में भी नुपुर और इरा का खूबसूरत प्यार साफ देखने को मिला था, क्योंकि वीडियो के आखिर में इरा और नुपुर एक-दूसरे से गले मिले हुए नजर आए थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed