फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें सच: 52 साल के विक्रम भट्ट ने क्यों रचाई गुपचुप शादी, इंटरव्यू में किया खुलासा

Thu, 07 Oct 2021 11:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Oct 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Vikram Bhatt told in the interview why he got married secretly
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स के लिए गुपचुप अंदाज में शादी रचाना आम बात है। अब तक कई सितारों ने अपने पार्टनर के साथ गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए हैं, जिसमें अब फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, 52 साल के विक्रम भट्ट ने दूसरी शादी की है और उनकी पत्नी का नाम श्वेतांबरी सोनी है। विक्रम और श्वेतांबरी ने पिछले साल लॉकडाउन में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने एक साल बाद अपनी पत्नी श्वेतांबरी के बर्थडे पर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। विक्रम भट्ट की शादी की पुष्टि उनके भाई महेश भट्ट भी कर चुके हैं।



वहीं, अब विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी और श्वेतांबरी की गुपचुप शादी की वजह बताई है। साथ ही व्रिकम भट्ट ने ये भी बताया है कि उनका प्यार पागलपन नहीं है, बल्कि वह अपनी पत्नी के साथ हैप्पी रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं।  

Vikram Bhatt told in the interview why he got married secretly
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विक्रम ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी देने के बाद 'मिड डे' को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी से लेकर डेटिंग के दिनों तक के बारे में बात की है। विक्रम भट्ट ने बताया कि, उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जहां पर बस उनकी तीन बहनें थीं और उनके साथ परिवार के कुछ लोग मौजूद थे। पहले उन दोनों का ग्रैंड शादी करने का प्लान था, लेकिन कोरोना महामारी ने उनकी पूरी प्लानिंग को बिगाड़ कर रखा दिया था। 

Vikram Bhatt told in the interview why he got married secretly
vikram bhatt - फोटो : social media


इसके आगे विक्रम भट्ट ने बताया कि उन दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया है। श्वेतांबरी और विक्रम की पहली मुलाकात एक एग्जीबिशन के दौरान हुई थी। वो एग्जीबिशन तो पूरा नहीं हो पाया था, लेकिन दोनों की दोस्ती हो गई थी और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार भी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Bhatt told in the interview why he got married secretly
vikram bhatt

विक्रम भट्ट ने बताया कि, जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है, हमारे बीच कभी वैसा कुछ भी नहीं हुआ है। हम दोनों कैंडल लाइट डिनर पर नहीं गए और ना ही हमने बहुत सारी कसमें खाईं। हमारे बीच ये उस वक्त शुरू हुए, जब मेरे पिता अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर ने उनकी एंजियोप्लास्टी करने की सलाह दी थी। उस वक्त श्वेतांबरी ने महसूस किया कि, अगर दोनों में से किसी को भी कुछ हो जाता है, तो वो तब तक आगे कदम नहीं उठा पाएंगी, जब तब उनके पास कानूनी अधिकारी नहीं आ जाता है। श्वेता और मेरा जो रिश्ता है, वो कोई पागलपन नहीं है। हम दोनों हैप्पी रिलेशनशिप एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vikram Bhatt told in the interview why he got married secretly
विक्रम भट्ट - फोटो : ्ेि

बचपन की दोस्त से हुई थी विक्रम भट्ट की पहली शादी
विक्रम भट्ट की पहली शादी उनकी बचपन की दोस्त अदिति से हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। वहीं, शादी के बाद विक्रम और अदिति ने अपनी जिंदगी में अपनी बेदी कृष्णा का स्वागत किया, जो आज के समय में एक फिल्म डायरेक्टर हैं। हालांकि, विक्रम और अदिति का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया, ऐसे में दोनों ने साल 1998 में तलाक ले लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed