सब्सक्राइब करें

Aryan khan drug case: 'जेल का खाना खाना पड़ेगा, जेल का पानी पीना पड़ेगा' ऐसे कटेंगे आर्यन खान के दिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 09 Oct 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Aryan khan drug case: Shah Rukh Khan's Son Aryan Will Have to Follow This Routine in Arthur Road Jail
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : अमर उजाला

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किला कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों की लगाई गई जमानत की अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को अब जेल मे रहना पड़ेगा। सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर से निकालकर जेल ले जाया गया। युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल भेजा गया है।



जेल में रहेगा शाहरुख का बेटा आर्यन

जेल में रहने के दौरान आरोपियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी। आर्यन खान को लेकर ये मामला काफी चर्चा में हैं लेकिन वो भले ही सुपरस्टार का बेटा हो उन्हें किसी भी तरह की अलग सुविधा नहीं दी जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को वही खाना खाना होगा जो बाकी कैदियों को मिलता है। चलिए जानते हैं जेल में रहने के दौरान आर्यन खान का पूरा रूटीन कैसा रहेगा।

Trending Videos
Aryan khan drug case: Shah Rukh Khan's Son Aryan Will Have to Follow This Routine in Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थर रोड जेल में क्वारंटीन में रहेंगे आर्यन खान

आर्यन और अरबाज दोनों नई जेल की पहली मंजिल पर बैरक नंबर 1 में रहेंगे। इससे पहले जेल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक नए आरोपियों को 3 से 5 दिन के लिए क्वारंटीन सेल में रखा जाएगा। अभी के लिए किसी को भी यूनिफॉर्म नहीं दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan khan drug case: Shah Rukh Khan's Son Aryan Will Have to Follow This Routine in Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : Social Media
नहीं मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट

आर्यन खान को जेल में कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया  जाएगा। उन्हें घर का खाना खाने के लिए पहले कोर्ट से परमिशन लेनी होगी। हालांकि कोर्ट के सख्त निर्देश हैं कि किसी को बाहर से खाना नहीं दिया जाएगा।
Aryan khan drug case: Shah Rukh Khan's Son Aryan Will Have to Follow This Routine in Arthur Road Jail
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह 6 बजे उठना होगा

बाकी कैदियों की तरह ही आर्यन को सुबह 6 बजे उठना होगा। 7 बजे उन्हें नाश्ता मिलेगा, जिसमें शीरा और पोहा ही दिया जाता है। दोपहर और रात को खाने में रोटी, सब्जी और दाल चावल मिलेगा।
विज्ञापन
Aryan khan drug case: Shah Rukh Khan's Son Aryan Will Have to Follow This Routine in Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
कैंटीन से ले सकेंगे खाना

अगर आर्यन खान को जेल का बना खान नहीं खाना तो वह कैंटीन से खाना ले सकते हैं। इसके लिए वह मनी ऑर्डर के जरिए परिवार से पैसे सकते हैं। कैंटीन से खाना खाने के बाद आरोपी अंदर घूम टहल सकते हैं लेकिन अभी आर्यन खान को इसकी अनुमति तब तक नहीं मिलेगी जब तक उनका क्वारंटीन पीरियड खत्म नहीं हो जाता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed