Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Saira banu wrote heartfelt note before her and dilip kumar 56 wedding anniversary says we still walk together in our thoughts
{"_id":"6160fb448ebc3e25e207449b","slug":"saira-banu-wrote-heartfelt-note-before-her-and-dilip-kumar-56-wedding-anniversary-says-we-still-walk-together-in-our-thoughts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: शादी की सालगिरह से पहले सायरा को याद आए दिलीप कुमार, बोलीं- हम ख्यालों में आज भी हाथ थामे साथ चलते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यादें: शादी की सालगिरह से पहले सायरा को याद आए दिलीप कुमार, बोलीं- हम ख्यालों में आज भी हाथ थामे साथ चलते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रहे दिलीप कुमार का इसी साल 7 जुलाई को निधन हो गया था। दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन से पत्नी सायरा बानो को गहरा सदमा लगा है। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल मं भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि अब वो ठीक हैं लेकिन सायरा लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। 11 अक्तूबर को सायरा और दिलीप कुमार की 56वीं सालगिरह है लेकिन इस बार दिलीप सायरा के साथ नहीं हैं।
सायरा ने किया अपने कोहिनूर को याद
उन्हें याद करते हुए सायरा ने एक खत साझा किया है जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही है। सायरा ने लिखा- इस 11 अक्तूबर को मेरे प्यार और कोहिनूर संग मेरी 56वीं शादी की सालगिरह है। ये खत मैं उन सभी दोस्तों, शुभचिंतकों का आभार जताने के लिए लिख रही हूं जिन्होंने हमें और हमारे साथ गुजारे पलों को याद किया।
Trending Videos
2 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा ने लिखा, 'दिलीप साहब और मैं हमारी शादी के दिन एक साथ खड़े थे जहां लाखों सितारों आसमान में टिमटिमा रहे थे। हमारी शादी से हमारे साथ की शुरुआत हुई थी और अब चाहे कुछ भी हो जाए हम आज भी हमारे ख्यालों में एक दूसरे का हाथ थामे एक साथ टहलते हैं और अंत समय तक ऐसे ही रहेंगे'।
आगे उन्होंने लिखा, 'दिलीप साहब ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि हर उस पीढ़ी के लिए एक अतुलनीय मार्गदर्शक रहे है जो उनके कारण अपने जीवन में आगे बढ़ पाए हैं। दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं, आमीन। अल्लाह उन्हें अपनी बरकत और मोहब्बत में बनाए रखे, आमीन'।
4 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार
- फोटो : Social Media
दिलीप भले ही इस दुनिया से चले गए लेकिन सायरा के लिए वो आज भी उनकी यादों में बसते हैं। सायरा ने अपनी पूरी जिंदगी अपने कोहिनूर के नाम कर दी थी। उनके साथ ही उठना उनके साथ ही जगना और उनकी ही सेवा में लगे रहना सायरा की जिंदगी बन चुका था। जब दिलीप इस दुनिया से गए तो सायरा को गहरा दुख हुआ था, उस दुख की शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : Twitter
दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड और राजनीति के दिग्गज सितारे उनके घर पहुंचे थे। धर्मेंद्र, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, जॉनी लीवर, विद्या बालन जैसे सितारों ने दिलीप कुमार साहब के घर जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी थी। धर्मेंद्र ने कहा था कि मैं दिलीप साहब के पास बैठा था और सायरा ने कहा कि देखो साहब ने पलकें झपकाईं तो मेरा दिल टूट गया। दिलीप कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।