सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन हसीनाओं ने रंग-रूप निखारने के लिए खर्च किए करोड़ों रुपये, पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: These actresses spent crores of rupees to enhance their beauty difficult to recognize in old pictures
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

अपने लुक को लेकर लड़कियां काफी सजग रहती हैं। खुद को बेहतर बनाने के लिए अक्सर वह कई तरह के उपाय अपनाती हैं। ऐसे में अगर फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की बात की जाए तो फिल्मों में एक्टिंग के अलावा लुक्स और सुंदरता भी काफी मायने रखती है। बॉलीवुड की यह अदाकाराएं अपने लुक्स के दम पर ही दर्शकों के दिलों तक जगह बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे में बॉलीवुड अदाकाराओं के लिए खुद मैंटेन रखना काफी जरूरी होता है। यही वजह है कि कई अभिनेत्रियां अलग- अलग ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने गोरा रंग पाने के लिए करोड़ो रुपये खर्च किए। 



बिपाशा बसु 
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु का रंग शुरुआत में काफी दबा हुआ था। अपनी शुरुआती फिल्मों में वह अपने आज के लुक से काफी अलग लगती थीं। एक बार उन्हें करीना कपूर खान ने फिल्म के सेट पर कथित तौर पर ‘काली बिल्ली’ कहकर पुकारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में अदाकारा ने खुद के रंग को बेहतर करने के लिए खूब पैसे खर्च किए थे। 

Trending Videos
Bollywood: These actresses spent crores of rupees to enhance their beauty difficult to recognize in old pictures
काजोल  - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल 
फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक कालोज अपनी पुरानी फिल्म बाजीगर में आज से काफी अलग लगती थी। हालांकि, अब उनका रंग रूप पहले से काफी निखर चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने काफी पैसे खर्च कर अपने रंग में बदलाव कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: These actresses spent crores of rupees to enhance their beauty difficult to recognize in old pictures
शिल्पा शेट्टी  - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी 
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की पुरानी फोटोज को देख आज उन्हें पहचानना काफी मुश्किल होगा। अभिनेत्री शुरुआत में आज से काफी अलग दिखती थी। बाद में उन्होंने खुद को पहले से बेहतर बनाने के लिए कई तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट का सहारा लिया था।

Bollywood: These actresses spent crores of rupees to enhance their beauty difficult to recognize in old pictures
प्रियंका चोपड़ा  - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शुरुआती दौर में काफी अलग दिखती थी। कहा जाता है कि उन्होंने भी कथित तौर पर स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट का सहारा लिया है।

विज्ञापन
Bollywood: These actresses spent crores of rupees to enhance their beauty difficult to recognize in old pictures
दीपिका पादुकोण  - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण 
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक दीपिका पादुकोण को भी उनकी पुरानी तस्वीरों से पहचानना मुश्किल है। इन फोटोज में अदाकारा का रंग काफी अलग था। एक्ट्रेस ने भी अपने रंग-रूप को निखारने के लिए काफी पैसे खर्च किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed