फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जल्द ही पर्दे पर आएंगी हॉलीवुड की ये रीमेक फिल्में, दीपिका-आमिर जैसे सितारे बिखेरेंगे अपना जादू

Fri, 08 Oct 2021 08:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: This Hollywood remake will soon be seen on screen films from actors like Deepika to Aamir will be included
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा का मौजूदा दौर में देश ही नहीं विदेश में भी काफी बड़ा कारोबार है। बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनाई की जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर ऐसा भी था, जब फिल्में खुद की सोच का परिणाम होती थी। उस दौर में फिल्में किसी अन्य फिल्म से प्रेरित नहीं होती थी। ना ही किसी फिल्म का रीमेक बनाया जाता है। हालांकि, आज के दौर के फिल्मों के रीमेक का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज कल साउथ फिल्म हो या बॉलीवुड फिल्म मेकर्स अक्सर किसी अन्य से प्रेरित होकर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। 

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ जैसी अन्य क्षेत्रीय फिल्में भी हिंदी सिनेमा से प्रेरित होती हैं। वहीं, अगर बॉलीवुड की बात करें तो यहां फिल्म मेकर्स हॉलीवुड और साउथ फिल्मों से इंस्पिरेशन लेते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में हैं. जिन्हें हॉलीवुड और साउथ फिल्मों से इंस्पायर होकर बनाया गया है। इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिलता है। आगामी दिनों में बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में आने वाली हैं जो हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, आमिर खान जैसे कई सितारों की फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में- 

Bollywood: This Hollywood remake will soon be seen on screen films from actors like Deepika to Aamir will be included
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ नागा चैतन्य भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 

Bollywood: This Hollywood remake will soon be seen on screen films from actors like Deepika to Aamir will be included
रैंबो - फोटो : सोशल मीडिया

रैंबो

अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक और एक्शन फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। टाइगर फिल्म रैंबो में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सिल्वेस्टर स्टेलोन के आईकॉनिक एक्शन फिल्म का हिंदी रीमेक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: This Hollywood remake will soon be seen on screen films from actors like Deepika to Aamir will be included
धमाका - फोटो : सोशल मीडिया

धमाका

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी अगली फिल्म धमाका में नजर आएंगे। बीते दिनों राम माधवानी की इस फिल्म से कार्तिक आर्यन का पहला लुक और टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। कार्तिक की यह फिल्म साल 2013 में आई साउथ कोरियन फिल्म 'द टेरर लाइव' की हिंदी रीमेक है। इसे इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bollywood: This Hollywood remake will soon be seen on screen films from actors like Deepika to Aamir will be included
द इंटर्न - फोटो : सोशल मीडिया

द इंटर्न 

हाल ही में अभिनेत्री के बाद प्रोड्यूसर बनीं बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्म निर्माण करियर के दूसरे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा की। दीपिका रॉबर्ट डे नीरो और एनी हाथवे की मशहूर फिल्म 'द इंटर्न' को-प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे 2022 में पोस्टपोन कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed