जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड सात अक्तूबर तक बढ़ा दी है। यह अवधि पूरी होने पर उन्हें सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन इस बीच आर्यन को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आर्यन की जितनी भी तस्वीरें सामने आई उसमें आर्यन खान अलग-अलग और फैन्सी जैकेट में दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खाने का भी ध्यान रखा जा रहा है।
Aryan Khan Case: हिरासत में भी आर्यन खान की खूब हो रही खातिरदारी, फेमस रेस्टोरेंट से मंगवाई गई बिरयानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारों के बीच लोकप्रिय है बड़े मियां
बता दें कि टाउन में स्थित बड़े मियां रेस्टोरेंट सिर्फ आम लोगों के बीच नहीं बल्कि सितारों के बीच भी खूब लोकप्रिय है। जब भी सितारे वहां पर शूटिंग करते हैं तो वो वहां से बिरयानी ऑर्डर करते हैं। ऐसे में आर्यन को एनसीबी द्वारा हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। आर्यन को बिरयानी परोसने की एक बड़ी वजह ये भी है कि एनसीबी का ऑफिस रेस्टोरेंट से बेहद करीब है।
रेस्टोरेंट से मंगा सकते हैं खाना
कानून के मुताबिक उन्हें आसपास के रेस्टोरेंट से खाना मंगवा कर खिलाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो आर्यन को खाने की सुविधा भले ही एनसीबी की तरफ से दी गई, लेकिन कपड़े और अन्य चीजे उन्होंने अपने घर से मंगवाई हैं। एनसीबी ने जिन भी लोगों को हिरासत में लिया है उन्हें तीसरी और चौथी मंजिल पर रखा गया है और आर्यन भी उन्हीं के साथ हैं।
फैंस का मिल रहा है समर्थन
इन सबके बीच फैंस शाहरुख खान के प्रति प्यार और समर्थन जता रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शाहरुख खान को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने के लिए कहा है वहीं सेलेब्स भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि बिना रिपोर्ट सामने आए आर्यन खान को दोषी ना मानें। वहीं एक रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की टीम ने बॉलीवुड के सभी सेलेब्स से अनुरोध किया है कि वह अभिनेता से मिलने के लिए उनके घर मन्नत ना पहुंचे।
मुंबई पुलिस से नहीं ली गई परमिशन
क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के साथ-साथ मुंबई पुलिस ने मंगलवार को अपनी जांच कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्रूज पर होने वाली इस पार्टी के लिए पुलिस से लिखित में किसी भी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी और न ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया था। इसी के साथ इस मामले में अब पुलिस भी यह पता लगाएगी कि क्रूज को किस तरह की अनुमति मिली थी और किसने इस पार्टी का आयोजन किया था।