फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Case: आर्यन खान से खुद मिलने नहीं आए शाहरुख, मैनेजर पूजा ददलानी को खैरियत पूछने NCB के दफ्तर भेजा?

Wed, 06 Oct 2021 04:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Oct 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Manager Pooja Dadlani Meet Aryan Khan at NCb Office
शाहरुख खान की मैनेजर और बेटा आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गिरफ्त में है। एनसीबी आर्यन को ड्रग पेडकर के सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आर्यन ने एनसीबी के सामने कई खुलासे भी किए। इस बीच शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी आर्यन से मिलने एनसीबी के ऑफिस पहुंची हैं। हालांकि वो आर्यन से मिली या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। संभव है कि पूजा आर्यन को कुछ संदेश देने आई हों या फिर उनके लिए किसी तरह का सामान लेकिन एनसीबी के दफ्तर पहुंची हों। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख खान और गौरी की उससे मुलाकात नहीं हुई है।

Shah Rukh Khan Manager Pooja Dadlani Meet Aryan Khan at NCb Office
आर्यन खान - फोटो : Agency

जब पूजा एनसीबी दफ्तर से बाहर निकलीं तो उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और सीधे गाड़ी में बैठकर निकल गईं। अभी बीते रोज ही आर्यन खान ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने पिता से मिलने के लिए भी पूजा से इजाजत लेनी पड़ी है। पूजा शाहरुख की मैनेजर हैं और उनके बिजी शेड्यूल को मैनेज करती हैं।

Shah Rukh Khan Manager Pooja Dadlani Meet Aryan Khan at NCb Office
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

वहीं खबर ये भी है कि एनसीबी के दफ्तर में आर्यन की खूब खातिरदारी की जा रही है। खबर है कि आर्यन को खाने में बिरयानी दी जा रही है। जो बिरयानी आर्यन खा रहा है, वह काफी खास है जिसे सेलेब्स भी काफी पसंद करते हैं। मुंबई के फेमस ‘बड़े मियां’ द कबाब रेस्टोरेंट से आर्यन के लिए बिरयानी मंगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Manager Pooja Dadlani Meet Aryan Khan at NCb Office
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन के लिए उनके घर से कपड़े आए थे, जो कि उसे दिए गए हैं। एनसीबी ने आरोप लगाया है कि आर्यन के फोन में से कुछ चैट्स मिली थीं जिनसे पता चलता है कि वह ड्रग डीलर्स के संपर्क में था। आर्यन खान पर NDP 8C, 20B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं के अंदर ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी बातें आती हैं। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Manager Pooja Dadlani Meet Aryan Khan at NCb Office
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी तरफ मुंबई की अदालत ने आर्यन खान के बाद एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा को 14 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। इन लोगों को मंगवार शाम गिरफ्तार किया गया था। आर्यन रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज मे चल रही रेव पार्टी में मौजूद था, जहां से उसे एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed