जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कस्टडी 7 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड सात अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इन तीनों को कोर्ट ने रविवार को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा था। यह अवधि पूरी होने पर उन्हें सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन खान के मांगने पर उसे विज्ञान की किताबें दी गईं है।
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को दी गईं विज्ञान की किताबें, दूसरे आरोपियों जैसा ही मिल रहा खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सबके बीच फैंस शाहरुख खान के प्रति प्यार और समर्थन जता रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शाहरुख खान को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने के लिए कहा है वहीं सेलेब्स भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि बिना रिपोर्ट सामने आए आर्यन खान को दोषी ना मानें। वहीं एक रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की टीम ने बॉलीवुड के सभी सेलेब्स से अनुरोध किया है कि वह अभिनेता से मिलने के लिए उनके घर मन्नत ना पहुंचे।
दरअसल जब से एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया है, तब से ही शाहरुख खान और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले पर फोन आ रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें संदेश भेज रहे हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के स्टार्स शाहरुख खान का सपोर्ट करने उनके घर मन्नत भी पहुंचे हैं। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और मन्नत के बाहर सुरक्षा कारणों की वजह से सुपरस्टार की टीम ने अपने बॉलीवुड दोस्तों और सहयोगियों से एक खास अनुरोध किया है।
सिर्फ मनोरंजन जगत के सितारे ही नहीं बल्कि आर्यन खान की गिरफ्तार के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अभिनेता शाहरुख खान के प्रति हमदर्दी प्रकट की है। उन्होंने इस मामले को लेकर अभिनेता के मजे लेने वालों के प्रति कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए उन्हें थोड़ी संवदेनशीलता का परिचय देने की नसीहत दी है।थरूर ने ट्वीट किया, 'मैं मादक पदार्थों का कोई प्रशंसक नहीं हूं और मैंने कभी इन्हें लेने की कोशिश नहीं की, लेकिन जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर उनके पीछे पड़े लोग उनकी परेशानी में मजे ले रहे हैं, उससे मुझे घृणा हो रही है।' लोकसभा सांसद थरूर ने कहा, 'जरा सहानभुति रखें, सार्वजनिक बदनामी बहुत हो चुकी। 23 साल के व्यक्ति को इतना रगड़ना ठीक नहीं है।'
दूसरी तरफ कॉर्डेलिया क्रूज जिस पर आर्यन खान समेत बाकि के लोगों को गिरफ्तार किया गया था, अब उसने क्रूज पर नवरात्रि समारेह का आयोजन किया गया है। दिल्ली स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने एक निजी कार्यक्रम के लिए जहाज को किराए पर लिया है। जहाज पर उस दिन गाना, डांस औक स्टैंडअप कॉमेडी, गे पार्टी जैसे कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। इस दिन क्रूज पर सिर्फ शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं कॉर्डेलिया क्रूज के मैनेजमैंज के क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि वह क्रूज में रेव पार्टी में शामिल नहीं थे और न ही उनको इसकी जानकारी थी।