सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: जेल में ही रात गुजारेंगे आर्यन और नुसरत जहां ने यशदास गुप्ता संग की पूजा, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 13 Oct 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
aryan khan durgs case bail hearing on Thursday and nursrat jahan celebrated durga pooja with yash read top 10 entertainment news
आर्यन खान, नुसरत जहां - फोटो : Social Media

आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब गुरुवार सुबह 11 बजे सुनवाई होगी। आर्यन को एक रात और जेल में गुजारना होगा। कोर्ट में वकील सतीश मानशिंदे और अमित देसाई ने आर्यन खान को जमानत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन मुंबई की सेशंस कोर्ट में आर्यन, अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। एएसजी अनिल सिंह कोर्ट में देर से आए उन्होंने कोर्ट से इस मामले की सुनवाई गुरुवार तक टालने की अपील की। एएसजी अनिल सिंह ने कोर्ट के सामने आर्यन और अरबाज के चैट्स भी दिखाए जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत थी। उन्होंने दलील दी कि जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान आर्यन अपने बयान से पीछे हट गया। बेशक वो ऐसा कर सकता है लेकिन दूसरे बयान के अनुसार उसने अपने दोस्त के साथ ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी थी। यह इतना आसान नहीं है कि मैंने ड्रग्स केवल मेरे अपने सेवन के लिए लिया, इसलिए हमें ड्रग्स के जड़ तक जाने के लिए जांच करनी है।

 
Drug Case: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, जेल में ही गुजारनी होगी रात, एनसीबी ने कोर्ट से कहा- ये प्रभावशाली लोग हैं, सबूत मिटा सकते हैं

 
aryan khan durgs case bail hearing on Thursday and nursrat jahan celebrated durga pooja with yash read top 10 entertainment news
काइली जेनर - फोटो : Instagram

काइली जेनर ने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में काइली जेनर बिलकुल नग्न हैं और उनका शरीर खून से सना हुआ है। काइली की ये तस्वीरें हैरान करने वाली हैं।काइली के इस फोटोशूट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। वहीं इस तस्वीर को देखकर शाहरुख खान की बेटी ने भी रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने काइली की इस फोटो पर थम का इमोजी पोस्ट किया है। और तस्वीर को लाइक भी किया है। हालांकि काइली के फैंस को भी प्रेग्नेंसी में उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- 'इस तरह की तस्वीर को चेतावनी की जरूरत है।' अन्य ने लिखा- 'मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया'।
 

Kylie Jenner: काइली जेनर को ये क्या हुआ? खून से सना शरीर, तस्वीर देख शाहरुख खान की बेटी ने दिया रिएक्शन


 
aryan khan durgs case bail hearing on Thursday and nursrat jahan celebrated durga pooja with yash read top 10 entertainment news
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : Instagram

टीमएसी सांसद और मशहूर बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ महीनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने बहुत बार सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में उन्होंने ये भी खुलासा कर दिया कि उन्होंने यश दासगुप्ता से शादी कर ली है। दरअसल यश के जन्मदिन के मौके पर नुसरत ने केक पर हसबैंड और डैड लिखवाया था जिसके बाद से ये साफ हो गया कि दोनों शादी कर चुके हैं। अब उन्होंने अपने पति यश संग दुर्गा पूजा के मौके पर एक फेस्टिव शूट करवाया है। इन तस्वीरों में दोनों की केमेस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है। एक तस्वीर में नुसरत यश की गोद में बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं कई तस्वीरों में दोनों एक दूसरे पर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी और भी तस्वीरें सामने आई हैं जो उनके फैन पेज द्वारा साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में दोनों दुर्गा पूजा मनाते नजर आ रहे हैं।
 

Navarati: शादी की खबरों के बीच यश दासगुप्ता संग दुर्गा पूजा मनाती नजर आईं नुसरत जहां, तस्वीरें चुरा लेंगी दिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
aryan khan durgs case bail hearing on Thursday and nursrat jahan celebrated durga pooja with yash read top 10 entertainment news
श्रीकांत, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता श्रीकांत का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 1965 में आई फिल्म 'वेन्निरा अदई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 82 वर्ष की उम्र में श्रीकांत ने अंतिम सांस ली। 40 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ नायक ही नहीं बल्कि खलनायक की भी जबरदस्त भूमिका निभाई।इस फिल्म में वे दिवंगत अभिनेत्री और तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता के हीरो बने थे। उनके निधन की खबर ने रजनीकांत को काफी दुख दिया है। मेगास्टार रजनीकांत ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'श्रीकांत जैसे करीबी दोस्त को खोने का मुझे बहुत दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे'।
 

दुखद: तमिल अभिनेता श्रीकांत का 82 वर्ष की उम्र में निधन, रजनीकांत ने ट्वीट कर जताया दुख



 
विज्ञापन
aryan khan durgs case bail hearing on Thursday and nursrat jahan celebrated durga pooja with yash read top 10 entertainment news
रणवीर सिंह, संजना भट्ट, मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस हफ्ते का शनिवार टेलीविजन जगत के लिए साल का सबसे बड़ा शनिवार होने जा रहा है। इस दिन टीआरपी की जंग में हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो रणवीर सिंह उतरने जा रहे हैं। उनके शो के जरिये टीआरपी की लिस्ट में भी नंबर वन होने का ख्वाब संजो रहे कलर्स चैनल की कोशिशों को कमजोर करने की तैयारी में हैं सोनी टेलीविजन का डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ और जी टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’। 1 मई 1995 को शुरू होने के बाद से लगातार चलता आ रहा सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ देश का सबसे लंबे समय से चलता चला आ रहा रियलिटी शो भी है। शो के होस्ट हैं आदित्य नारायण। वहीं ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ को अपनी जज मलाइका अरोड़ा के ग्लैमर से मदद मिलने की उम्मीद है। रणवीर सिंह के दृश्यावली आधारित क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ के मुकाबले में सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ ने इस बार मानवीय संवेदनाओं और संघर्ष की गाथाओं को आगे करने का फैसला किया है और अपना पहला तुरुप का पत्ता इस शो के मेकर्स ने दिल्ली की संजना भट्ट के रूप में आगे किया है।
 

Super Saturday: रणवीर के ग्लैमर के मुकाबले जी टीवी ने खेला इमोशंस का पत्ता, मलाइका भी मुकाबले में



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed