फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने महाअष्टमी पर घर में किया कन्या पूजन, अपने हाथों से कंजकों को परोसा खाना

Wed, 13 Oct 2021 07:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 13 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Social Media: Shilpa Shetty organises Kanya Puja at home on Maha Ashtami served food to Kanchaks with her own hands
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन यानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियोज इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। उनके फैशन सेंस का हर कोई दीवाना है। हालांकि, मॉर्डन होने के साथ ही शिल्पा एक धार्मिक इंसान भी हैं। वह अपने घर पर अक्सर सभी त्योहार मनाती और पूजा-पाठ करती हैं। 

देशभर में इन दिनों नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी अपने घर में पूजा-पाठ करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। इसी क्रम में आज महाअष्टमी के मौके पर अभिनेत्री ने अपने घर पर पूजा की। साथ ही अभिनेत्री ने घर पर कन्या भोज का आयोजन भी किया। शिल्पा ने इस पूजन कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। कन्या पूजन में अभिनेत्री ने बच्चों को माता की लाल चुनरिया पहनाई। 'जय माता दी' लिखी इन चुनरी में बच्चे काफी प्यारे लग रहे थे। कन्या पूजन में आए बच्चों को शिल्पा ने हलवा, चना और पूरी भी खिलाई। शेयर की गई इन फोटोज में एक पंक्ति में बैठे इन बच्चों को अभिनेत्री खुद खाना परोसते नजर आईं।

 

Social Media: Shilpa Shetty organises Kanya Puja at home on Maha Ashtami served food to Kanchaks with her own hands
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शिल्पा ने घर में नवरात्रि सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर कीं थी। एक्ट्रेस ने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ आरती करते एक वीडियो साझा किया था। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

Social Media: Shilpa Shetty organises Kanya Puja at home on Maha Ashtami served food to Kanchaks with her own hands
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा, ‘मेरा मंडे मोटिवेशन...मेरे बच्चे और आस्था। कुछ चीजे अगली पीढ़ी को तब तक नहीं समझाई जा सकती हैं जब तक वह उन्हें खुद के सामने होते हुए ना देखें। मेरे लिए ये जरुरी है कि मेरे बच्चे भी उन्हीं संस्कारों के साथ बड़े हों जो मेरे माता-पिता ने मेरे अंदर डाले हैं। मैं हमेशा बच्चों के अंदर आस्था के बीज बचपन से ही डालना चाहती थी क्योंकि आस्था हमें और मजबूत बनाती है और जब हम बड़े होते हैं तो हमें जिंदगी के अनुभव और बेहतर ढंग से लेना सिखाती है। आप सभी को हैप्पी मंडे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media: Shilpa Shetty organises Kanya Puja at home on Maha Ashtami served food to Kanchaks with her own hands
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, अभिनेत्री के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह लगभग दो महीने जेल में बंद थे। हालांकि, अब वह जमानत पर बाहर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Social Media: Shilpa Shetty organises Kanya Puja at home on Maha Ashtami served food to Kanchaks with her own hands
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी आखिरी फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ परेश रावल, मिजान और प्रणिता सुभाष भी मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब वह फिल्म ‘निकम्मा’ में दिखाई देंगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed