अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ के सेट पर कोरोना फैलने और इसके चलते फिल्म की शूटिंग रुक जाने की बुधवार की सुबह फैली खबरों ने पूरे दिन फिल्म जगत के लोगों और बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों को परेशान रखा। फिल्म इंडस्ट्री में इसे कोरोना की तीसरी लहर का संकेत मानते हुए उन सभी फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों ने अपने अपने शूटिंग स्थल पर अनजान लोगों की आवाजाही रोक दी, जिनकी शूटिंग मुंबई या आसपास के इलाकों में चल रही है। बीएमसी ने भी नए सिरे से लोगों को आगाह किया है कि त्यौहार के इस समय में अतिरिक्त सावधानी बरतने से ही कोरोना को मात दी जा सकती है और इस दौरान जरा सी लापरवाही कोरोना के मामले तेजी से बढ़ा सकती है।
OMG2: कोरोना संक्रमण के चलते टली अक्षय कुमार की इस फिल्म की शूटिंग, जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओ माई गॉड’ की सीक्वेल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में इस बार पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल कर रहे हैं और पिछली बार की तरह इस बार भी अक्षय कुमार फिल्म में एक खास भूमिका निभाते नजर आएंगे। पंकज और यामी इस फिल्म की मुंबई में चल रही शूटिंग में लगातार हिस्सा लेते रहे हैं। ऐसे में बुधवार की सुबह जब फिल्म के सेट पर सात लोगों को कोरोना होने और कोरोना संक्रमण के प्रसार की आशंका के चलते फिल्म की शूटिंग स्थगित होने की खबरें आईं तो पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई।
देर शाम इस बारे में फिल्म के निर्माता अश्विन वरदे ने स्थिति साफ की। उन्होंने ये तो माना कि फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ के सेट पर कुछ लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था लेकिन उन्होंने इसकी संख्या सिर्फ तीन बताई। बुधवार सुबह से फैल रही खबरों में सात लोगों को फिल्म के सेट पर कोरोना संक्रमित बताया गया था। वरदे के मुताबिक फिल्म के सेट पर तीन लोगों को अब से करीब 10 दिन पहले संक्रमित पाया गया था लेकिन इसके चलते शूटिंग ठप होने जैसी बात बिल्कुल बेबुनियाद है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ के सेट पर कोविड प्रोटोकॉल नियमों के तहत नियमित जांच के दौरान ही तीन लोगों में कोरोना संक्रमण होने की जानकारी सामने आई और इसके बाद इन तीनों को तुरंत पृथकवास में भेज दिया गया। यही नहीं, इस जानकारी के बाद यूनिट में शामिल तकरीबन दो सौ लोगों का फिर से कोरोना टेस्ट कराया गया और इसके नतीजों में अन्य कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया लिहाजा शूटिंग अपने नियमित शेड्यूल के हिसाब से चलती रही। वरदे ने साफ कहा कि कोरोना की वजह से फिल्म के मुंबई शेड्यूल में कोई व्यवधान नहीं आया है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ का दूसरा और अंतिम शेड्यूल उज्जैन में होना है और इसी शेड्यूल से फिल्म के प्रमुख अभिनेता अक्षय कुमार भी इस फिल्म से जुड़ेंगे। बताते हैं कि अक्षय कुमार को इस फिल्म की शूटिंग में अपनी एक और फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग खत्म करते ही जुड़ना था लेकिन फिल्म का उज्जैन शेड्यूल अब 13 अक्तूबर की बजाय 23 अक्तूबर को शुरू होगा। वरदे के मुताबिक ऐसा फिल्म की टीम में शामिल तीनों लोगों के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया। ये तीनों लोग 17 अक्तूबर को अपना 14 दिन का पृथकवास पूरा कर लेंगे और इसके बाद इनका कोरोना टेस्ट फिर सेकराया जाएगा। उज्जैन के लिए रवाना होने से पहले पूरी यूनिट का कोरोना टेस्ट भी फिर से होगा।