फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी उम्र में ही इन 6 स्टारकिड्स के अफेयर्स की खबरें फैलीं, आमिर की बेटी ने तो सबके सामने किया कुबूल

Tue, 30 Jul 2019 07:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 30 Jul 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan to Navya Naveli 6 Bollywood starkids rumoured affair
Ahan, Aryan, Navya Naveli - फोटो : file photo

जहां एक ओर फिल्मी सितारे फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं तो वहीं उनके बच्चे इन दिनों अफेयर की खबरों से लाइमलाइट में बने हुए हैं।  ईशान और जाह्नवी के अफेयर को लेकर बोनी कपूर का बयान सामने आया। इससे पहले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे से लेकर आमिर की बेटी इरा (Ira Khan) का नाम भी सामने आ चुका है। आर्यन की जहां मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें आने के बाद अफेयर की खबरों को चर्चा मिली तो वहीं आमिर की बेटी ने खुलेआम अपना रिश्ता कबूला। जानिए 5 स्टारकिड्स के बारे में जो अफेयर की वजह से लाइमलाइटम में बने हुए हैं। 

Aryan Khan to Navya Naveli 6 Bollywood starkids rumoured affair
aryan khan - फोटो : social media

शाहरुख खान और गौरी के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म 'द लायन किंग' में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है। डेब्यू के बाद आर्यन को लेकर खबर आई कि वो एक लंदन बेस्ड ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं। अब आर्यन की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ये आर्यन की गर्लफ्रेंड है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़की लंदन बेस्ड ब्लॉगर हो सकती है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी अपने बेटे की पसंद से काफी खुश हैं। 

Aryan Khan to Navya Naveli 6 Bollywood starkids rumoured affair
ira khan - फोटो : file photo

आमिर खान की बेटी इरा खान इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इरा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए ये स्वीकारा कि वो मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशन में हैं। इरा से इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फैन ने पूछा कि क्या आप रिलेशनशिप में हैं? उन्होंने इस सवाल का जवाब एक तस्वीर के साथ देते हुए कहा जिसमें इरा मिशाल को हग करते हुए देखी जा सकती है। इस स्टोरी में इरा ने मिशाल को टैग भी किया है। इरा ने इस तस्वीर के जरिए ये कंफर्म किया है कि वे म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं। हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपना बर्थडे ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी और क्लोज फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan to Navya Naveli 6 Bollywood starkids rumoured affair
Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor - फोटो : social media

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। अपने रिश्ते को लेकर ईशान और जाह्नवी ने तो कभी कुछ नहीं कहा लेकिन पहली बार बोनी कपूर ने जरूर इस पर बयान दिया है। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बोनी ने कहा, 'हां, जाह्नवी और ईशान ने एक साथ फिल्म की है और दोनों पहले से ही दोस्त हैं। मैं उन दोनों की दोस्ती की इज्जत करता हूं।'

विज्ञापन
Aryan Khan to Navya Naveli 6 Bollywood starkids rumoured affair
meezaan, navya - फोटो : social media

जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) के बेटे मीजान की पहली फिल्म 'मलाल' (Malaal) रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने से पहले मीजान एक चैट शो में आए थे। इस चैट शो में मीजान को तीन विकल्प दिए गए थे जिसके बाद मीजान ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को चुना। इसके बाद मीजान की नव्या के साथ कई तस्वीरें सामने आई और अफेयर की खबरों को हवा मिली। अब मीजान ने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया। मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) ने कहा- 'मैं क्यों स्वीकार करूं जब कोई रिलेशनशिप में हूं ही नहीं। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है। यह ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड टाइप का डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है। हमें दोस्तों संग थिएटर से बाहर निकलते देखा गया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed