फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaryan Khan: ड्रग्स मामले में क्लीन चिट के बाद आर्यन खान की नई शुरुआत, अपनी लिखी सीरीज को करेंगे निर्देशित

Sat, 28 May 2022 07:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 28 May 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
aryan will go to us after drug case clean chit to work on his series will direct the show himself
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में आखिरकार शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा क्लीन चिट मिल गई है। अब इसके बाद आर्यन खान अपनी नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब आर्यन खुद के द्वारा लिखी गई सीरीज को निर्देशित करेंगे। खबरों की मानें तो वह अपने इस नए प्रोजेक्ट के डेवलप करने के लिए वह यूएस जाएंगे।

aryan will go to us after drug case clean chit to work on his series will direct the show himself
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सीनियर राइटर्स व निर्देशकों के साथ करेंगे काम
बता दें की आर्यन खान को जमानत के बाद भी देश से बाहर जाने के इजाजत नहीं थी, इसलिए वह देश में ही इसके ऊपर काम कर रहे थे। रिपोर्ट की मानी जाए तो उन्होंने मुंबई में एक टेस्ट शूट भी रखा था। अब जबकि आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है, ऐसे में अब वह कहीं भी जाने के लिए भी फ्री हो गए हैं तो वह अब यूएस जाकर अपनी इसी सीरीज को लेकर सीनियर राइटर्स व निर्देशकों के साथ काम करेंगे।

aryan will go to us after drug case clean chit to work on his series will direct the show himself
आर्यन खान

जानकारी के मुताबिक आर्यन खान की इस नई सीरीज के लिए एक बड़े ओटीटी प्लेटफार्म ने अप्रूवल भी दे दिया है। हालांकि अभी ओटीटी प्लेटफार्म का नाम सामने नहीं आया है और इस सीरीज के बारे में आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aryan will go to us after drug case clean chit to work on his series will direct the show himself
आर्यन खान - फोटो : social media

आर्यन खान को मुंबई ड्रग्स केस में साल 2021 में 26 दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री की कई हस्तियां आर्यन के समर्थन में आईं थीं और अब उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद राम गोपाल वर्मा, पूजा भट्ट समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने आर्यन खान को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed