फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Sequels: कब आएगा 'केजीएफ', 'पंचायत' और 'कबीर सिंह' का सीक्वल? जानिए यहां...

Sat, 28 May 2022 07:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 28 May 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Movies and Web Series Sequel 2022: fans are waiting for KGF 3 Panchayat 3 kabir singh 2 and bhool bhulaiyaa 3
kgf 2, panchayat 2 - फोटो : social media

ओटीटी और सिनेमाघरों में कभी-कभी दर्शकों के मनोरंजन के लिए कुछ इस तरह का कंटेंट रिलीज किया जाता है, जो उनके दिलों में बस जाता है। उन फिल्मों और वेब सीरीजों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर इस तरह बोलती है कि यह हर तरफ छा जाती है। पिछले कुछ वर्षों में रिलीज हुई फिल्मों और वेब सीरीजों की बात करें तो इनमें से कुछ ने दर्शकों को इस हद तक प्रभावित किया है कि लोग उनके सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं और उनका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरीज की जानकारी, जिनके सीक्वल्स ऑन डिमांड आपको जल्द देखने को मिल सकते हैं।


 

Movies and Web Series Sequel 2022: fans are waiting for KGF 3 Panchayat 3 kabir singh 2 and bhool bhulaiyaa 3
जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3 - फोटो : अमर उजाला

फिल्म का नाम- 'केजीएफ चैप्टर 3'  
साउथ के निर्देशक प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। इसमें दिखाई गई रॉकी भाई की कहानी को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि अब इसके मेकर्स ने दो पार्ट्स रिलीज करने के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने का फैसला किया। फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच मेकर्स का यह फैसला लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। जहां दूसरे पार्ट में रॉकी भाई को 'केजीएफ' की माइंस पर राज करते और अधीरा से लड़ते हुए दिखाया गया है, वहीं आने वाले तीसरे पार्ट में मेकर्स का प्लान उसको दुनिया पर राज करते हुए दिखाने का है। फिल्म के दूसरे पार्ट में साउथ सुपरस्टार यश, श्रीनिधी शेट्टी, संजय दत्त, प्रकाश राज और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में थे। कथित तौर पर 'केजीएफ चैप्टर 3' 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 

Movies and Web Series Sequel 2022: fans are waiting for KGF 3 Panchayat 3 kabir singh 2 and bhool bhulaiyaa 3
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- 'कबीर सिंह 2' 
साल 2019 में आई शाहिद कपूर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म 'कबीर सिंह' की तरफ दर्शकों का प्यार देखते हुए मेकर्स दो साल बाद इसका सीक्वल लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था, जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री की थी। फिल्म में शाहिद कपूर के अभिनय के साथ-साथ उनकी और कियारा की केमेस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई थी। हाल ही में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने इसके सीक्वल की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि मुझे लगता है हमारी फिल्म 'कबीर सिंह' एक फ्रेंचाइजी में बदल सकती है। कबीर सिंह एक ऐसा किरदार है, जो लोगों को काफी पसंद आया था और ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल के बारे में सोचा जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies and Web Series Sequel 2022: fans are waiting for KGF 3 Panchayat 3 kabir singh 2 and bhool bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- 'भूल भुलैया 3'
अक्षय कुमार की हिट हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया' का सीक्वल 'भूल भुलैया 2' हाल ही में रिलीज किया गया है। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म को मिलती इस तरह की प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म के निर्माता भूषण कुमार का कहना है कि वह 'भूल भुलैया' की फ्रेंचाइजी को आगे जरूर लेकर जाना पसंद करेंगे। इसकी घोषणा सही समय पर की जाएगी।

विज्ञापन
Movies and Web Series Sequel 2022: fans are waiting for KGF 3 Panchayat 3 kabir singh 2 and bhool bhulaiyaa 3
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज का नाम- 'पंचायत 3'
अमेजन प्राइम' की सबसे प्रचलित वेब सीरीज 'पंचायत' लोगों को इस कदर भाई थी कि उन्होंने इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया था। अब जब इसका दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है तो दर्शक अब इसके तीसरे सीजन की डिमांड कर रहे हैं। इस सीरीज में दिखाई गई भारत के गावों की झलक लोगों को अपनी पुरानी यादों में फिर ले जाती है, जिसके कारण लोग इससे एक अलग ही जुड़ाव महसूस करते हैं। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैसल मलिक और सतीश रे अहम भूमिकाओं में हैं। कथित तौर पर 'पंचायत 3' 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed