फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NTR Birth Anniversary: एन.टी.रामाराव को 100वीं जयंती पर पोते जूनियर एनटीआर ने किया याद, साउथ के अन्य कलाकारों ने भी दी श्रद्धांजलि

Sat, 28 May 2022 06:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 28 May 2022 06:54 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एन.टी.रामाराव, जिन्हें लोग एनटीआर के नाम से भी जानते हैं, की  आज बर्थ एनिवर्सरी है।   एक अभिनेता होने के साथ- साथ एनटीआर निर्देशक, निर्माता, स्टूडियो प्रमुख, राजनेता और मुख्यमंत्री भी थे। 2

विज्ञापन
NTR 100th Birth Anniversary: Grandson Junior NTR remembers NT Rama Rao on his 100th birth anniversary other artists of South industry also paid tribute
एन.टी.रामाराव, जूनियर एनटीआर - फोटो : Social media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एन.टी.रामाराव, जिन्हें लोग एनटीआर के नाम से भी जानते हैं, की  आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक अभिनेता होने के साथ- साथ एनटीआर निर्देशक, निर्माता, स्टूडियो प्रमुख, राजनेता और मुख्यमंत्री भी थे। 28 मई 1923 को जन्मे नंदामुरी तारक रामा राव की 100वीं जयंती के मौके पर उनके प्रसंशक और साउथ सिनेमा की कई जानी- मानी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। 

NTR 100th Birth Anniversary: Grandson Junior NTR remembers NT Rama Rao on his 100th birth anniversary other artists of South industry also paid tribute
N T Rama Rao - फोटो : Social media

ऐसे में उनकी जयंती पर एन.टी.रामाराव के पोते और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी उन्हें याद किया। इस मौके पर अभिनेता को याद करते हुए सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने ट्वीट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, आप हमेशा याद आते हैं।

NTR 100th Birth Anniversary: Grandson Junior NTR remembers NT Rama Rao on his 100th birth anniversary other artists of South industry also paid tribute
N T Rama Rao - फोटो : Social media

वहीं, साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्मलेकर अनिल रविपुड़ी ने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, तेलुगु सिनेमा के गौरव हमारे महान एनटीआर गुरु को उनकी 100वीं जयंती पर को याद करते हुए। फिल्ममेकर हरीश शंकर ने अभिनेता को याद करते हुए लिखा, एनटीआर जैसे ना पहले कभी आए हैं, ना कभी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
NTR 100th Birth Anniversary: Grandson Junior NTR remembers NT Rama Rao on his 100th birth anniversary other artists of South industry also paid tribute
N T Rama Rao - फोटो : Social media

इसके अलावा डायरेक्टर ने श्रीनु वैतला ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक अभिनेता के रूप में मनोरंजक, एक नेता के रूप में विकास और एक व्यक्ति के रूप में स्वाभिमान। तेलुगू लोगों के दिलों में आपकी जगह  स्थिर रहेगी। साथ ही देश के उप राष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू, अभिनेता चिरंजीवी समेत अन्य ने भी इस मौके पर ट्वीट कर दिवंगत अभिनेता एन टी रामा राव को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
NTR 100th Birth Anniversary: Grandson Junior NTR remembers NT Rama Rao on his 100th birth anniversary other artists of South industry also paid tribute
N T Rama Rao - फोटो : Social media

अभिनेता एनटीआर ने अपने लंबे अभिनय करियर में दौरान अभिनेता ने कुल 300 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों की पटकथा भी लिखी और फिल्म निर्माता के तौर पर कई फिल्में भी बनाई। लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ-साथ एन टी रामा राव एक सफल राजनीतिक की शख्सियत भी रहे। वह पहली बार 1983 में, दूसरी बार 1985 में और तीसरी बार 1994 में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed