{"_id":"5d4a9dec8ebc3e6d206dedd2","slug":"as-union-minister-of-information-and-broadcasting-sushma-swaraj-declared-film-production-as-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज के इस फैसले ने बदली थी बॉलीवुड की किस्मत, अंडरवर्ल्ड से भी दिलाया था छुटकारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुषमा स्वराज के इस फैसले ने बदली थी बॉलीवुड की किस्मत, अंडरवर्ल्ड से भी दिलाया था छुटकारा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 07 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुषमा स्वराज के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
6 अगस्त की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में सुषमा स्वराज ने अपनी आखिरी सांस ली। 67 वर्षीय सुषमा का निधन दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ। सुषमा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर जारी है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है। दरअसल सुषमा स्वराज ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ ऐसा किया है कि बॉलीवुड कभी भी उनका अहसान नहीं उतार पाएगा।
2 of 6
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
- फोटो : PTI
दरअसल एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड को इंडस्ट्री नहीं माना जाता था। ऐसे में 1998 में वाजपेयी सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहते हुए सुषमा ने फिल्म निर्माण को उद्योग का दर्जा दिलाया था।
3 of 6
sushma swaraj, amitabh bachchan
- फोटो : social media
बता दें कि 1998 में आई इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उस दौर में 25 फीसदी से अधिक फिल्मों का निर्माण बाजार से ब्याज पर पैसा लेकर किया जाता था। उस वक्त ब्याज की दर 36-40 फीसदी रहती थी। वहीं बचा हुआ पैसा किसी कारोबारी का होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sushma swaraj
- फोटो : social media
इन कारोबारियों में बिल्डर, ज्वैलर्स और व्यापारी शामिल होते थे। वहीं करीब 5 फीसदी ऐसी फिल्में भी होती थीं जिनमें अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा होता था। लेकिन फिल्म निर्माण को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद निर्माताओं को बैंक से आसानी से लोन मिलने लगा। जिससे सिनेमा में तेजी आई।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
यानी सुषमा स्वराज के एक एतेहासिक फैसले के अहसान तले आज भी पूरा सिनेमा दबा हुआ है। इस बारे में शबाना आजमी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'सुषमा स्वराज के गुज़रने से बेहद दुखी हूं। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद हमारे संबंध सौहार्दपूर्ण थे। जब उन्होंने मुझे सूचना व प्रसारण मंत्री रहते हुए बुलाया था, तो मैं उनके नवरत्नों में से एक थी और उन्होंने फ़िल्म निर्माण को उद्योग का दर्ज़ा दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।