सलमान खान के बेहनोई और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म AS04 का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में आयुष का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। अभिनेता ने जनता के प्यार को अपनी पहचान बताते हुए इस खास दिन को अपनी चौथी फिल्म के टीजर रिलीज करने करने के लिए चुना है।
AS04 Teaser Out: आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर किया चौथी फिल्म का एलान, AS04 के टीजर में दिखा एक्शन अवतार
आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर AS04 का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'बर्थडे पर कुछ एक्शन थ्रिल तो बनता है। आप सबका प्यार ही मेरी पहचान है। आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। पेश है मेरी चौथी फिल्म AS04 का टीजर।' आयुष की इस फिल्म का निर्देशन कात्यान शिवपुरी ने किया है और इसके निर्माता केके राधामोहन हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टीजर की बात करें तो उसकी शुरुआत आयुष शर्मा के साथ होती है, जो गिटार बजा रहे हैं। इसके बाद स्पेशल कमांडो के जैसे कुछ लोगों की एंट्री होती है और वो किसी की तलाश करते हुए नजर आते हैं। आयुष को घेरकर सब उनसे उनकी पहचान पूछते हैं कि अभिनेता कहते हैं, पहचान की ही तो दिक्कत है और फिर गन छीनकर जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं।
Anupam Kher: ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया,बोले- जिसने हमपर 200 साल तक राज..
View this post on Instagram
A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)
दशहरा के मौके पर आयुष शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म AS03 का टीजर के साथ एलान किया था। ऐसे में अब आयुष अगले साल अपनी दो फिल्मों के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं। वहीं, अपनी चौथी फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष ने कहा, 'ये बहुत ही रोमांचक प्रोजेक्ट है और टीजर को मेरे जन्मदिन पर लॉन्च करना बहुत ही बढ़िया है। फिल्म का स्टाइल मेरे लिए नया है और इसपर काम करने में काफी मजा आया। मैं दर्शकों को अपने इस नए अवतार को दिखाने के लिए उत्साहित हूं।'
Ranbir Kapoor: 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के नाम पर रणबीर कपूर ने पीटा माथा! बोले- मेरी अपनी भी कोई लाइफ है?
बता दें कि आयुष शर्मा ने 2018 में 'लवरात्रि' से अपने करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार वह सलमान खान के साथ 'अंतिम' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था, जिसमें अभिनेता का एकदम अलग रूप देखने को मिला था। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है और दोनों की एक बेटी और बेटा है।
Katrina-Vicky: विक्की कौशल को जगाने के लिए कटरीना कैफ बनीं भूत, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
